फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4 Box Office Collection: Varun Dhawan Janhvi Kapoor film Earning On Sunday

SSKTK Box Office: 'सनी संस्कारी...' ने रविवार की छुट्टी का उठाया कितना फायदा? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

Sun, 05 Oct 2025 09:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Oct 2025 09:12 PM IST
सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज को आज रविवार को चार दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा है? जानिए 

विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4 Box Office Collection: Varun Dhawan Janhvi Kapoor film Earning On Sunday
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जान्हवी कपूर और वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलनी कुमारी' ने इस गुरुवार सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठीकठाक रही। मगर, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, कल तीसरे दिन शनिवार को कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ। जानते हैं आज रविवार की छुट्टी में फिल्म ने कितना फायदा लिया?

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4 Box Office Collection: Varun Dhawan Janhvi Kapoor film Earning On Sunday
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआत तीन दिन का कलेक्शन
शशांक खैतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शुक्रवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन 5.5 करोड़ रुपये रहा। वीकएंड पर फिल्म की हालत में सुधार देखने को मिला है। कल शनिवार को कलेक्शन में बढ़त दर्ज हुई। तीसरे दिन इस फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4 Box Office Collection: Varun Dhawan Janhvi Kapoor film Earning On Sunday
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को हुआ इतना कारोबार
फिल्म की आज की कमाई की बात करें तो खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 6.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। अंतिम आंकड़े सामने आने तक कलेक्शन में अभी और बढ़त दर्ज होगी। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.2 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4 Box Office Collection: Varun Dhawan Janhvi Kapoor film Earning On Sunday
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया

'कांतारा चैप्टर 1' के आगे SSKTK की चमक फीकी
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' से हुआ। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' छप्परफाड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म न सिर्फ अपना बजट निकाल चुकी है, बल्कि चार दिनों में 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले चुकी है। हिंदी पट्टी में भी 'कांतारा 2' दमदार स्थिति में है और 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के कलेक्शन को प्रभावित किया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4 Box Office Collection: Varun Dhawan Janhvi Kapoor film Earning On Sunday
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स

फिल्म की स्टारकास्ट
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी शशांक खैतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed