{"_id":"624d07abb09c689630c1b432626a6630","slug":"sunny-s-ragini-mms-2-trailer-on-adult-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न वेबसाइट पर 'रागिनी एमएमस' का यह ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोर्न वेबसाइट पर 'रागिनी एमएमस' का यह ट्रेलर
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी की फिल्म रानिगी एमएमएस का ट्रेलर पोर्न साइट पर क्यों है? पहले ट्रेलर देख लीजिए।
विज्ञापन
पता नहीं यह खबर अच्छी है या बुरी लेकिन है अजीब। सनी लियोनी की नई फिल्म रानिगी एमएमएस 2 का ट्रेलर कई पोर्न साइट पर उपलब्ध है।
सनी लियोनी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर बैनर द्वारा किया गया है। यह फिल्म रागिनी एमएमएस की सीक्वल फिल्म है।
ऐसा लगता है कि खुद सनी लियोनी भी नहीं चाहतीं कि लोग उनकी पोर्न स्टार वाली इमेज भूल जाएं। यही कारण है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ का ट्रेलर सबसे पहले दुनिया की तमाम एडल्ट साइटों पर रिलीज किया गया है।
हालांकि इसे यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकता है। वास्तव में यह पहला मौका है जब निर्माताओं ने किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर एडल्ट साइटों पर रिलीज किया। जानकारों के अनुसार निर्माता एकता कपूर चाहती हैं कि सनी लियोनी की इमेज को पूरी तरह से भुनाया जाए।
विज्ञापन
फिल्म में भी सनी पर कई ऐसे दृश्य फिल्माए जाने की खबर है, जिनमें भरपूर अंग प्रदर्शन है। इसे भले ही हॉरर फिल्म बताया जा रहा है, लेकिन ट्रेलर का सच यही है कि इसमें सेक्स पर ज्यादा जोर है।
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशकों को उम्मीद है कि सेक्स के तड़के को देख कर दर्शक सिनेमाघरों में जरूर आएंगे। सनी लियोनी का कहना है कि मेरी इस फिल्म के प्रोमो जबर्दस्त सेक्सी हैं और इससे ही दर्शकों को अंदाजा लग जाएगा कि फिल्म में क्या देखने जा रहे हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसरों का कहना है कि बहुत सोची समझी नीति के तहत सनी के प्रोमो एडल्ट साइटों पर डाले गए हैं क्योंकि वहीं पर इस पोर्न ऐक्ट्रेस के सबसे ज्यादा दर्शक हैं।
हालांकि फिल्म को चर्चाओं में लाने के लिए एकता कपूर ने इस फिल्म के टाइटिल के साथ कुछ प्रयोग किए हैं। इस फिल्म के टाइटिल में लिखा गया है। लिखा गया है रागिनी एमएमएस 2: दो में ज्यादा मजा है।
देखिए फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन