{"_id":"1198489e3cbbbebaef63c03c5c060f52","slug":"sunny-levoni-un-happy-with-film-indrusty","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हो गया सनी लियोनी की शिकायतों का दौर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुरू हो गया सनी लियोनी की शिकायतों का दौर
अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 09 Sep 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्न फिल्मों की हीरोइन सनी लियोनी जो भी करती हैं, बहुत मन से करती हैं। फिर भी वे निराश हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद एक बात है जो इन दिनों सनी लियोनी को परेशान कर रही है। वह यह कि लोगों उन्हें आइटम डांसर के रूप में नकार दिया। फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ में उन्होंने ‘लैला’ गाने पर जो डांस किया था, उसकी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी तारीफ नहीं हुई कि और निर्माता-निर्देशक ऐसे प्रस्ताव लेकर आते।
यही नहीं, कुछ ने यहां तक कहा कि सनी को अभी बॉलीवुड स्टाइल का डांस करना नहीं आता है। ऐसे में यहां लंबी पारी खेलने का सपना देख रहीं सनी ने अब अपनी इस कमी को पूरा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अगले दस दिनों में सनी को अपनी दो फिल्मों के लिए दो डांस शूट करने हैं और इसके लिए वे जी-जान लगाए हुए हैं। एक्शन फिल्म ‘टीना और लोलो’ के साथ हॉरर फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ के लिए उन्हें इन दोनों डांस की शूटिंग करनी है।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया है कि दोनों ही डांस के स्टेप्स कठिन हैं। ऐसे में सनी ने कोरियोग्राफरों को शिकायत का मौका न देने का मन बनाते हुए 14-14 घंटे तक डांस का अभ्यास करने की ठान रखी है। बीते एक हफ्ते से वह अपनी डांस क्लास में यह समय बिता रही हैं।
उनकी मेहनत देख कर आस-पास के लोग चकित हैं। वैसे इसमें संदेह नहीं कि बॉलीवुड में जमे रहने के लिए बढ़िया डांसर होने की जरूरत होती है। उम्मीद करें कि सनी की मेहनत रंग लाएगी।