{"_id":"a5cf05628e2b29ef8c550d7826e832e8","slug":"sunny-levone-with-his-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":" मैं अपने पति के साथ ही हूं: सनी लियोनी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैं अपने पति के साथ ही हूं: सनी लियोनी
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Fri, 04 Apr 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
सनी लियोनी अपने पति से अलग हो रही हैं यह अफवाह गलत साबित हुई। वह अपने पति के साथ खुश हैं।
विज्ञापन
सनी लियोनी ने उस अफवाह को खारिज कर दिया है कि उनके और उनके पति के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है।
सनी लियोनी का कहना है कि रागिनी एमएमएस 2 की सफलता उनके जीवन में दोगुनी खुशियां लेकर आई है।
सनी का मानना है कि इस फिल्म की सफलता से उनके कैरियर को तो ऊंचाई मिली ही है उनके व्यक्तिगत जीवन में भी खुशियां आई हैं।
इस फिल्म की सफलता के जश्न को सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ मना रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही वह नेपाल से लौटकर आईं हैं।
इसी के साथ ही इस अफवाह पर विराम लग गया है कि सनी लियोनी अब सिंगल रहना चाहती हैं।