फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny levone wants change his image

'रागिनी' के बाद सनी में आए बदलाव

Fri, 28 Mar 2014 09:00 AM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
sunny levone wants change his image

बीते एक हफ्ते तक जैसे कंगना रनौत का नाम फिल्मी गलियारों में गूंज रहा था, अचानक सनी लियोनी का नाम लिया जाने लगा है। ज्यादातर समीक्षकों ने ‘रागिनी एमएमएस-2’ को धो दिया था, लेकिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में पहुंच कर बता दिया कि असली पारखी तो वही हैं।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को ‘रागिनी एमएमएस-2’ रिलीज होन के बाद सनी लियोनी मुंबई के अंधेरी स्थित अपने तीन बेडरूम वाले फ्लैट में बंद हो गई थीं। फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने बीते दो महीने में जितनी मेहतन की थी, उससे पैदा थकान उन्होंने दूर की और बुधवार की शाम को फिर फिल्म की कामयाबी के जश्न मनाने के लिए रखे एक कार्यक्रम में नजर आईं।
विज्ञापन

उफ! अब तो साड़ी भी

sunny levone wants change his image

सनी जिस तरह से दर्शकों ने फिल्म को हाथोंहाथ लिया, उसकी खुशी सनी के चेहरे पर साफ थी। वह नारंगी साड़ी और सुनहरे ब्लाउज में कार्यक्रम में पहुंची थीं। वहां मौजूद लोगों से टूटी-फूटी हिंदी में कनेक्ट होते हुए सनी का संदेश साफ था कि आप उनकी लंबी पारी के लिए तैयार रहें।

ऐसा नहीं कि इस फिल्म को बहुत अच्छी समीक्षाएं मिली थीं। न ही इस फिल्म में हॉरर इतना कमाल था कि लोग उसे देखने जाएं। खुद सनी ने कहा कि फिल्म के कॉमिक सीन उन्हें ज्यादा अच्छे लगे।

अब फिल्म की कामयाबी का श्रेय सनी के खाते में जा रहा है। 12 से 14 करोड़ के बजट वाली ‘रागिनी एमएमएस-2’ बुधवार तक बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये से ज्यादा बना चुकी थी। जबकि इसके दर्शकों की संख्या में कोई विशेष गिरावट नहीं आई है।

आगे भी चलेगा सनी का जादू

sunny levone wants change his image

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि दूसरे हफ्ते में भी सनी का जादू बरकरार रहेगा। हालांकि इस शुक्रवार को ‘यंगिस्तान’ और ‘ओ तेरी’ के साथ ‘ढिश्क्यांउ’ भी रिलीज हो रही है, लेकिन इस बात की उम्मीद कम है कि नए चेहरों समेत सनी देओल सनी लियोनी को कोई टक्कर दे पाएंगे।

सिनेमाघरों के आंकड़े कह रहे हैं कि आम आदमी सनी की फिल्म देखने के लिए गया। ठीक वैसे जैसे इससे पहले ‘क्वीन’ को बॉक्स ऑफिस के खास दर्शकों ने हिट बनाया। ट्रेड विशेषज्ञ यह पहेली सुलझाने में लगे हैं कि आखिर कैसे छोटे बजट की नायिका प्रधान फिल्में दर्शकों पर जादू चला रही हैं। ऑफबीट फिल्में तो कामयाबी का नया फार्मूला थीं, लेकि सनी ने सेक्स को फिर से बिकाऊ साबित कर दिया।

विज्ञापन

पोर्न स्टार की इमेज छूटेगी?

sunny levone wants change his image

2010 में ‘बिग बॉस’ से भारतीय दर्शकों ने सनी लियोनी से पहचान की। उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि देखते-देखते तस्वीर बदल जाएगी और सनी बॉलीवुड में एक सनसनी की तरह स्थापित हो जाएंगी। हालांकि सनी पर अब भी पोर्न स्टार की इमेज चस्पा है और लगता नहीं कि वह इससे अपना पीछा छुड़ा सकती हैं।

वैसे अब वह अपनी इस छवि को लेकर होने वाले सवालों के सख्त जवाब देने लगी हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद जब किसी ने उनसे पूछा कि अपना ‘फिगर’ बनाए रखने के लिए आप किस तरह का योग या एक्सरसाइज करती हैं तो सनी ने कहा कि जैसा सब करते हैं वैसा ही मैं भी करती हूं, लेकिन आपका इशारा किसी और तरफ है तो समझ लीजिए कि आपका दिमाग गटर में है।

बड़े करिश्में की उम्मीद

sunny levone wants change his image

सात मार्च को रिलीज हुई ‘क्वीन’ ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और चौथे हफ्ते में उसके पचास करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की उम्मीद है। वहीं ‘रागिनी’ की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञ मान रहे हैं कि वह दूसरे ही हफ्ते में यह करिश्मा कर दिखाएगी। सनी का पोर्न स्टार स्टार होना उनकी इस फिल्म की कामयाबी का सूत्र नहीं है।

उनकी पिछली फिल्म ‘जैकपॉट’ फ्लॉप रही थी। ट्रेड विशेषज्ञ और समीक्षक कोमल नाहटा कहते हैं, ‘सनी की सफलता का कारण यह है कि वह बेधड़क काम करती हैं। ‘रागिनी एमएमएस-2’ में वह खुल कर इनर वियर में घूमी हैं। फिल्म में उन्होंने खुद को अच्छी ऐक्टर भी साबित किया है। दर्शक और क्या चाहते हैं?’

दूसरों के लिए खतरे की घंटी

sunny levone wants change his image

सनी की यह कामयाबी क्या दूसरी बॉलीवुड हीरोइनों के लिए खतरे की घंटी है? कोमल मानते हैं, ‘दूसरी हीरोइनें सनी की तरह कुछ कर पाएंगी या नहीं, कह नहीं सकते। सनी का पोर्न स्टार वाला अतीत है और बोल्ड सीन करते हुए उन्हें न जल्दबाजी होती है और न उनके चेहरे पर शिकन आती है। उनकी सहजता स्क्रीन पर साफ दिखती है।

आप देख सकते हैं कि खुद सनी भी उसी तरह से सीन का मजा ले रही हैं, जैसे दर्शक मजा ले रहे हैं।’ साफ है कि निर्माता एकता कपूर की ‘डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन ने मात्र ‘एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट’ का जो सूत्र पेश किया था उसे सनी ने एकता की ही ‘रागिनी एमएमएस-2’ में साकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed