फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny levone very happy in bollywood

सनी लियोनी ने जाहिर कर ही दिए अपने इरादे

Sat, 19 Jul 2014 08:26 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
sunny levone very happy in bollywood

सनी लियोन ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, और उन्हें यहाँ के दर्शकों का प्रेम मिलना शुरू हुआ है, उन्हें बॉलीवुड बेहद भा गया है। अब वह यहीं की हो कर रह जाना चाहती हैं। इसीलिए वह यहाँ मिलने वाले किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने का मौका हाथ से नहीं जाने देती। बल्कि उन्होंने तो यह भी साफ कर दिया है कि वह यहाँ अब अपनी धाक जमाना चाहती हैं।

विज्ञापन


सनी कहती हैं कि उन्होंने अब तक यहाँ जो कुछ भी हांसिल किया है, वह उस से बेहद खुश हैं। वह उस प्रेम और सहयोग से बेहद खुश और प्रभावित हैं जो उन्हें यहाँ मिला है। साथ ही उनकी आगामी बॉबी खान की फिल्म जो उनकी अब तक की फिल्मों से हटकर है उसके बारे में उनका कहना है कि वह इस बात से खुश हैं कि उनकी आगामी फिल्म बाकी फिल्मों से अलग हैं।
विज्ञापन

इजाजत नहीं है मुझे

sunny levone very happy in bollywood

​वहीं जब उनसे उनकी उस फिल्म जिसमें वह प्रीतीश नंदी के साथ काम कर रही हैं, उनके किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किरदार के बारे में बात करने की इजाजत नहीं है।

​​वहीं बॉलीवुड में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए वह अपनी हिंदी भी सुधारना चाहती हैं। जिसके बारे में वह कहती है कि वह अपने डायलॉग्स को खुद डब भी कर सकती हैं।

मुझे किसी चीज से परहेज नहीं

sunny levone very happy in bollywood

वहीं कुछ समय पहले उन्होंने आइटम नंबर से दूरी बनाने की भी इच्छा जताई थी, लेकिन इसके बाद वह फिर से 'हेट स्टोरी 2' के आइटम नंबर 'पिंक लिप्स' में भी नजर आई। इसके बारे में उन्होंने कहा कि मैं कभी किसी चीज से परहेज नहीं करती।..टी-सीरीज के साथ मेरा एक अच्छा संबंध है और जब उन्होंने मुझसे पूछा तो मैंने उनके साथ मेरे संबंध के आधार पर 'हां' कहा और गाना भी कातिलाना था।​

​​​वहीं अब सनी के बॉलीवुड में कुछ दोस्त भी बन गए हैं, और सनी उनसे पूरी जिंदगी दोस्ती रखना चाहती हैं। वहीं वह यह भी कहती है कि अब वह बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed