फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny levone unhappy with media

दिग्विजय सिंह से जुड़ा सनी लियोनी का नाम!

Mon, 05 May 2014 09:37 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
sunny levone unhappy with media

सनी लियोनी ने ठान लिया है कि अब वह अपने खिलाफ होने वाली बातों का जवाब जरूर देंगी। यही कारण है कि उन्होंने बॉलीवुड ऐक्टर कमाल आर खान के खिलाफ अदालत में मुकदमा ठोकने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


असल में एक मई को दिग्विजय सिंह और अमृता राय का प्रेम प्रसंग मीडिया में सार्वजनिक होने के बाद खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं दिग्विजय सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि अपनी शादी के समारोह में सनी लियोनी का स्ट्रिप शो जरूर रखें और इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी फंड में एक करोड़ रुपये दूंगा।’

विज्ञापन

चर्चा में आया था डांस शो

sunny levone unhappy with media

उल्लेखनीय है के पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में सनी के एक पुराने स्ट्रिप शो की तस्वीरें चल रही थीं, जिनमें कहा गया था कि यह शो उन्होंने हाल में मुंबई-पूना रोड के एक क्लब में किया है। सनी पहले ही इससे परेशान थीं और उन्होंने कहा था कि मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करने वाले चाहे जो कर लें, वे मुझे अपनी मंजिल से दूर नहीं रख पाएंगे।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार सनी ने कमाल खान के ट्विटर को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस भिजवाने की तैयारी की है। सनी के वकील रिजवान सिद्दिकी का कहना है, ‘आश्चर्य है कि खान को कानून का डर नहीं है क्योंकि सनी ने पिछले साल भी जब ऐसे ही गंदे ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ शिकायत कराई थी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस में जाने का है मामला

sunny levone unhappy with media

इस बार हम पुलिस से गंभीर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।’ उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी कमाल खान ने सनी के नाम से अपने ट्विटर पेज पर बहुत ही आपत्तिजनक बात लिख दी थी।

उन्होंने लिखा था, ‘ये लो... सनी लियोनी कहती हैं कि रेप क्राइम नहीं है, यह सिर्फ सरप्राइज सेक्स है।’ सनी ने तब मुंबई पुलिस की साइबर क्राइन इन्वेस्टिगेशन सेल से इसकी लिखित शिकायत की थी। देखना है कि इस बार पुलिस इस पोर्न स्टार की शिकायत को कितनी गंभीरता से लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed