{"_id":"10ad751230c0c3db486bc104ea26c538","slug":"sunny-levone-in-proublem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी के साथ ऑटो में हुई छेड़छाड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी के साथ ऑटो में हुई छेड़छाड़
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ सार्वजनिक जगह पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मुंबई में सनी लियोन सरेआम छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। सनी अपनी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के प्रमोशन के लिए ऑटो में सफर कर रहीं थीं।
इसी दौरान किसी ने उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। प्रमोशन के दौरान सनी लियोन ऑटो के पीछे अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के पोस्टर लगा रहीं थीं।
इसी दौरान कुछ लोग उनके पास इकट्ठे हो गए। उनमें से कुछ सनी के बेहद करीब आकर उनसे बदमिजाजी की कोशिश करने लगे।
हालांकि इन लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की पुलिस शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। इस मामले को अधिक तूल भी नहीं मिला है।