फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny levone happy with ragini mms 2

मैं सिर्फ एक ही चीज के लिए हूं क्या: सनी

Sat, 05 Apr 2014 09:22 AM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
sunny levone happy with ragini mms 2

अभिनेत्री सनी लियोन इस समय सातवें आसमान पर हैं। उनकी नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से वह हैरान और स्तब्ध हैं।

विज्ञापन


सनी ने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अमेरिका जाने से पहले कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस तरह की प्रतिक्रिया की आशा नहीं की थी। 'रागिनी एमएमएस 2' हमारी उम्मीदों से कहीं आगे निकल गई है। अच्छा लगता है, कि दर्शकों ने मुझे स्वीकार कर लिया है। काफी अच्छा लग रहा है।"

विज्ञापन

लगभग 50 करोड़ कमाए फिल्म ने

sunny levone happy with ragini mms 2

एकता कपूर प्रोडक्शन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' 21 मार्च को प्रदर्शित हुई है। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म ने भारत में दो सप्ताह में 45.88 करोड़ कमाई की है।

सनी ने 2013 में रिएलिटी कार्यक्रम 'बिग बॉस' के जरिये भारतीय मनोरंजन जगत में कदम रखा था। बाद में उन्हें फिल्म 'जश्न 2' में काम करने का मौका मिला और इस तरह हिंदी फिल्मों में उनका करियर शुरू हुआ।

पोर्न इमेज का विरोध

sunny levone happy with ragini mms 2
सनी के पदार्पण को हालांकि भारतीय हिंदी सिनेमा में आसानी से स्वीकार नहीं किया गया और उनकी इंडो-कनाडाई पोर्न स्टार वाली छवि को लेकर विरोध भी हुआ, लेकिन सनी इस परिस्थितियों से हताश नहीं हुईं।

सनी ने कहा, "चोट तकलीफदेह होती है, लेकिन मैं इस बात से हैरान हूं कि विरोधियों के इरादे कितने प्रबल हैं। मैं उनकी विरोधी नहीं हूं, लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि मैं अपने करियर के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। ठीक वैसे ही जैसे कोई भी इंसान अपने पेशे के लिए करता है।
विज्ञापन

मैं सिर्फ एक ही चीज के लिए नहीं हूं

sunny levone happy with ragini mms 2

 'रागिनी एमएमएस 2' उन लोगों के लिए सटीक जवाब है, जो यह सोचते हैं कि मैं सिर्फ एक ही चीज कर सकती हूं।"

सनी अब हिंदी सिनेमा जगत के माहौल में ढलने लगी हैं, उन्होंने कहा, "मुंबई और हिंदी सिनेमा मेरा नया घर है। मुंबई में अब मेरे पास अपना घर है, कार है, कर्मचारी हैं।

अब, जब मैं अमेरिका जाऊंगी तो ऐसा नहीं लगेगा कि घर जा रही हूं। बल्कि यह ऐसा होगा, जैसे छुट्टियां मनाने जा रही हूं और जल्द ही घर लौटूंगी।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed