सनी लियोनी के दिल में दबे ये खास जज्बात भी तो जानिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी बॉलीवुड में जमने के लिए हर तरह से हाथ-पैर मार रही हैं। अब तो उनके जज्बात भी पूरी तरह से बॉलीवुड के रंग में रंग गए हैं। उनके मन में दबी कुछ ऐसी बातें हैं जिनको वह पूरा होते हुए देखना चाहती हैं। कई ऐसी बाते हैं जिनके लिए वह बहुत ही ज्यादा बेताब हैं।
चाहती हैं लोग गंभीरता से लें
भले ही सनी लियोनी पहले पोर्न स्टार रह चुकी हों और भले ही बॉलीवुड में भी उनकी इस इमेज को भुनाने के प्रयास किए जा रहे हों। लेकिन सनी अब अपनी इमेज बदलना चाहती हैं।
सनी का कहना है वह चाहती हैं कि लोग उनको गंभीरता से लें। केवल पोर्न इमेज ही लोगों की आंखों में न हो। ये बात सनी के जज्जाब का सबसे बड़ा हिस्सा है।
चाहत कॉमेडी की
सनी लियोनी अपने इंटरव्यूज के दौरान कई बार अपने मन की ये इच्छा बता चुकी हैं कि वह कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहती हैं। सनी का सपना है कि कम से कम एक बार तो उनको कॉमेडी करने का अवसर बॉलीवुड फिल्मों में प्राप्त हो।
सनी का मानना है कि एक बार मौका मिलने पर वह जरुर अच्छी कॉमेडी पर्दे पर दिखा सकती हैं।
सलमान और रणबीर से रोमांस की तमन्ना
सनी लियोनी की अभी बॉलीवुड में महज दो ही फिल्में आई हैं और तीसरी आने को तैयार है। इसके बाद भी सनी को अभी तक किसी बड़े स्टार का साथ पर्दे पर नहीं मिला है।
न ही उनके पास फिलहाल ऐसे कोई ऑफर हैं जिसमें बड़े स्टार्स उनके को-स्टार हों। पर सनी की तमन्ना है कि उनको एक बार पर्दे पर सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ रोमांस का मौका मिले।
सनी ने अपने इन दोनों पसंदीदा सितारों के साथ काम करने की अपनी इच्छा भी जता दी है।
माधुरी दीक्षित जैसी हो उनकी फिल्मी लाइव
सनी लियोनी 30 साल से ऊपर की हो चुकी हैं और वह यह भी समझती हैं कि उनको अपनी गृहस्थी भी जल्द ही बढ़ानी पड़ेगी। सनी माधुरी दीक्षित की तरह ही वह घर और फिल्में दोनों में बेहतरीन ढंग से खुद को कामयाब देखना चाहती हैं। वह अपनी फिल्मी लाइफ को माधुरी दीक्षित की तरह ही जीना चाहती हैं।