अब पर्दे पर सनी लियोनी के पति भी रहेंगे
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर सनी की आने वाली फिल्म टीना एंड लोलो में नजर आएंगे। हालांकि वह फिल्म में ऐक्टिंग करते हुए नहीं दिखेंगे। सनी के पति सिर्फ एक गाने में उनके साथ डांस करते हुए नजर आएंगे। अब देखना यह है कि क्या डेनियल की मौजूदगी का लाभ फिल्मों का मिलता है।
पहले सिर्फ प्रमोशन में
इसके पहले सनी के पति सिर्फ फिल्म के प्रमोशन में नजर आते थे। वह सनी लियोनी की पिछली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के प्रमोशन में जगह-जगह साथ नजर आए थे। यह भी संभव है कि वह किसी फिल्म में अभिनय करते हुए भी नजर आएं।