फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone special interview

सनी लियोनी ने अपने बारे में बताया सबकुछ, पढ़िए पूरी कहानी

Sun, 05 Jul 2015 11:26 AM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone special interview

तीन साल और पांच फिल्मों के बाद पूर्व पोर्नस्टार सनी लियोनी बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। हिट और फ्लाप ऊपर उठते हुए वो लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही वो एम टीवी के रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' को होस्ट करते दिखेंगी। इसी बीच अंग्रेजी दैनिक मेल टुडे से बातचीत में उन्होंने खुलकर अपने बारे में बारे में बताया।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी इमेज, खुद से जुड़े विवाद, बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक के अपने सफर हर पहलु पर उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी। सनी के मुताबिक उन्हें बॉलीवुड में आने के लिए काफी जद्दोजहद्द करनी पड़ी थी। अब आए दिन किसी न किसी के बयान का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


लेकिन सनी के मुताबिक ये सब इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। जो कोई यहां काम करेगा, उसे इन सारी बातों से गुजरना पड़ेगा। हालांकि वो ये भी कहती हैं कि वो इंसान हैं, उन्हें भी दुख होता है। लेकिन इन सबसे हार मानने के बजाए वो काम पर ध्यान लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं भी इंसान हूं, दर्द तो होता है'

Sunny Leone special interview

भारतीय-कनाडाई मूल की चर्चित पोर्न स्टार सनी लियोनी ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, विवादों ने हमेशा उनका दमन थामे रखा है। अब चाहे अश्लीलता फैलाने को लेकर हो या किराये के मकान का सही तरीके से रख रखाव न करने का आरोप हो।

इन सब आरोपों के जवाब में सनी कहती हैं, 'मैं दो साल से कहीं और रह रही हूं। अब ऐसे में इन बातों का क्या जवाब दूं। मुझे लगता है कि लोगों को कुछ भी बोलने से पहले एक बार मुझसे पूछ लेना चाहिए'।

उनका कहना है कि 'मैं इंसान हूं, इस तरह की बयानबाजियों से मुझे भी दुख भी होता है, लेकिन मैं कभी भी हिम्मत नहीं हारूंगी। आप मुझे कुछ भी कहो, मुझे धक्का दो या बोलते रहो, लेकिन मैं कभी हिम्मत नही हारूंगी'।

'मैंने पहले की अपेक्षा खुद को ज्यादा सुरक्षित कर लिया है'

Sunny Leone special interview

'बिग बॉस' के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली सनी लियोनी मानती हैं कि सेलेब सॉफ्ट टारगेट होते हैं। उन्होंने बताया कि सेलेब्स को सॉफ्ट टारगेट बनाने की परंपरा सिर्फ भारत में ही है। अमरीका में ऐसा कुछ भी नहीं होता है।

ऐसे में उन्होंने क्या कदम उठाया, इसके जवाब में कहती हैं कि 'मैंने पहले की अपेक्षा खुद को ज्यादा सुरक्षित कर लिया है। अपने स्टाफ में सदस्यों की संख्या भी बढ़ा दी है। इसके अलावा मैं अपने किरदारों को चुनने के मामले में भी सजग हो गई हूं'।

सनी लियोनी कहती हैं कि वो अपनी किसी खास तरह की छवि बनने को लेकर नहीं डरतीं। वो कहती हैं कि वो हर फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हैं। साथ ही हर फिल्म कुछ हट कर करने की को‌शिश करती हैं। ऐसे में चाहे उनकी कोई भी इमेज बन जाए, उन्हें इसकी कोई फिक्र नहीं है।

'जब कोई नौजवान आकर तारीफ करता है तो अच्छा लगता है'

Sunny Leone special interview

आने वाले दिनों की योजना के बारे में बताते हुए सनी लियोनी कहती हैं कि उन्होंने 'स्प्लिट्सविला' की हो‌स्टिंग फिर से इसीलिए चुनीं, क्योंकि वहां उन्हें नौजवानों से जुड़ने का मौका मिलता है। वो कहती हैं कि जब कोई नौजवान आकर उनके बारे में बताता है, तो उन्हें अच्छा लगता है।

'स्प्लिट्सविला' के बाद उनकी फिल्म टीना और लोलो आने खबरें थीं। मगर बीच मं खबर आई कि अब ये फिल्म नहीं बनेगी। सनी इसके बारे में कहती हैं कि 'मुझे इसके बारे में कोई खबर नही हैं। कुछ दिनों में मेरी मुलाकात होते ही मैं आपको बता दूंगी'।

इसके अलावा 'मस्तीजादे' को भी अभी सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। सनी कहती हैं कि 'अभी सब कुछ प्रोसेस में है, जल्द ही उसके बारे में पता चल जाएगा'। पूरे मामले पर सनी लियोनी का कहना है कि 'मैं बस सीख रही हूं और हर फिल्म के बाद खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं। मैं हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थी और बस काम करते हुए आगे बढ़ना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed