{"_id":"66f98f6c4298e57a67f11e4b63afc734","slug":"sunny-leone-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार सचिन पर कुछ बोलीं सनी लियोनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार सचिन पर कुछ बोलीं सनी लियोनी
अमर उजाला मुंबई
Updated Sat, 16 Nov 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी पहली बार सचिन को लेकर कुछ बोली हैं। आमतौर पर सनी लियोनी टिप्पणी करने से बचती हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर को उनके आखिरी टेस्ट मैच पर दुनिया भर से शुभकामना संदेश मिल रहे हैं, ऐसे में सनी लियोनी ने भी उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।
पढ़िए यह विशेष खबर
बड़ी तो हो गईं पर फिल्मों में कब आएंगी ये स्टार पुत्रियां
पोर्न स्टार और बॉलीवुड ऐक्टर सनी ने फिल्म ‘जैकपॉट’ का फर्स्ट लुक जारी होने के मौके पर एक सवाल के जवाब में अपने अंदाज में कहा कि वह क्रिकेट बहुत तो नहीं देखती, लेकिन सचिन के फन से खूब परिचित हैं।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा गया कि वह रिटायर होने जा रहे सचिन को क्या संदेश देंगी तो सनी ने कहा, ‘हैप्पी रिटायरमेंट सचिन’। जब वानखेड़े स्टेडियम में सचिन आखिरी मैच खेल रहे होंगे तो सनी भी मुंबई में रहेंगी। लेकिन क्या वे मैच देखने जाएंगी?
विज्ञापन
सनी ने कहा कि दुर्भाग्य से वे ऐसा नहीं कर सकेंगी क्योंकि ‘जैकपॉट’ के लिए उन्हें कुछ दृश्यों की शूटिंग करनी है यानी जब सचिन बल्ले से जौहर दिखाएंगे तो वह कैमरे के सामने अपना कमाल दिखा रही होंगी। वैसे सनी ने यह जरूर कहा कि शूटिंग के बीच में उन्हें जैसे-जैसे वक्त मिलेगा, वे सचिन की बल्लेबाजी जरूर देखेंगी।