फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone's movie will not release on 1st may

सनी लियोनी की एक बेहद अश्लील फिल्म पर जारी है सेंसर बोर्ड की कैंची

Tue, 05 May 2015 01:39 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone's movie will not release on 1st may

सनी लियोनी की एक नई फिल्म इस एक मई को रिलीज होनी थी। मगर अब ऐसा नहीं हो पाएगा। क्योंकि इस फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो सेंसर बोर्ड की नजर में बेहद अश्लील हैं। और सेंसर ने इन दृश्यों पर कैंची चलाने का सिलसिला जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिसके चलते फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड का सार्टिफिकेट नहीं मिल सका है और फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में सनी लियोनी ने कई ऐसे सीन दिए हैं जिनको ए सार्टिफिकेट देने के बाद भी रिलीज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


आप भी जानिए कि आखिर सनी लियोनी की इस फिल्म का नाम क्या है और क्या वजह है कि फिल्म की रिलीजिंग में इतनी बाधा आ रही है।

सेंसर बोर्ड को गुजर रहे हैं ये दृश्य नागवार

Sunny Leone's movie will not release on 1st may

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित सनी लियोनी की फिल्म 'मस्तीजादे' जहाँ 1 मई को रिलीज होनी थी, वह सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट न दिए जाने के कारण रिलीज नहीं हो पाई है।

फिल्म की अश्लील सामग्री के चलते अभी फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है जिसके चलते फिल्म की रिलीज अभी लटकी हुई है।

एक सूत्र के अनुसार, "​​​सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सारे दृश्यों पर उनके अत्यधिक बोल्ड होने के चलते कट लगवा दिया है। सेंसर बोर्ड की पुनरीक्षण समिति एक बार फिर से दृश्यों और डायलॉग्स पर नजर डालेगी और जरूरत पड़ने पर उनमें भी कांट-छांट कर दी जाएगी।

बोर्ड के कई सदस्य फिल्म के सामग्री से खुश नहीं हैं और अभी फिल्म को सर्टिफेक्ट लेने के लिए परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।"

​वहीं फिल्म निर्माता रंगीता नंदी ने इस खबर पर कोई भी पुष्टि करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "मैं माफ़ी चाहता हूँ अभी फिल्म सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेट के लिए गई है इसीलिए मैं अभी इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।"

वहीं फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी का कहना है, "मुझे मेरी फिल्म के निर्माता पर भरोसा है। उन्होंने मेरी तरफ से भी इस मुद्दे पर जवाब दे दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed