{"_id":"851b4666-86e8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-leone-s-item-girl-look-in-shootout-at-wadala","type":"story","status":"publish","title_hn":"टू-पीस नहीं, अब घाघरा चोली में दिखेंगी सनी लियोन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टू-पीस नहीं, अब घाघरा चोली में दिखेंगी सनी लियोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों पोर्न स्टार सन्नी लियोन फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' के अपने आयटम नंबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस गाने में सन्नी को पूरी तरह से देसी अंदाज में दिखाया गया है। वह इस गाने में बिल्कुल भारतीय पोशाक में दिखेंगी।
विज्ञापन
इस गाने में सनी लियोन घाघरा-चोली में नजर आएंगी। इस फिल्म की खासियत यह है कि सनी लियोन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म के एक चर्चित गाने 'बबली बदमाश' पर डांस करती हुई नजर आएंगी। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में आयटम करने के लिए एकता कपूर ने सनी लियोन से कहा है। वरना सनी लियोन तो पहले ही ऐलान कर चुकी थीं कि वो फिल्मों में किसी भी कीमत पर आयटम नंबर नहीं करने वाली हैं।
विज्ञापन
'शूट आउट एट वडाला' में तुषार कपूर और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। सन्नी के साथ फिल्माए जाने वाले इस आयटम नंबर में सनी के साथ 50 मेल कलाकार होंगे। सन्नी का यह गाना काफी हॉट होने वाला है जिसे अहमद खान कोरियोग्राफ करने वाले हैं। अहमद खान सन्नी के इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन