{"_id":"d89639fe-b870-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-leone-replaces-mallika-sherawat-in-welcome-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका शेरावत हुईं आउट, सनी लियोन इन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मल्लिका शेरावत हुईं आउट, सनी लियोन इन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 09 May 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है सनी लियोन का सिक्का बॉलीवुड में चल गया है। एक फिल्म और एक आयटम सॉन्ग करने के बाद सनी लियोन को धड़ाधड़ फिल्में मिलनी शुरू हो गयी हैं। 'रागिनी एमएमएस 2' के अलावा सनी अब 'वेलकम 2' में भी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
'वेलकम 2' में इस बार अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम लेंगे। सुनने में आया है कि जॉन ने इस फिल्म में काम करने के 15 करोड़ रूपए लिए हैं।
अब नयी खबर यह है कि 'वेलकम 2' में मल्लिका की जगह पोर्न स्टार सन्नी लियोन को लेने की बात हो रही है। सनी को उनकी लोकप्रियता को देखकर कॉस्ट किया गया है। हालांकि अभी इस बारे में पक्की बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत की जगह सनी लियोन के आने से इंडस्ट्री में इस बात की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं कि सनी लियोन ने इंडस्ट्री में पहले से चल रही हॉट नायिकाओं को रिप्लेस कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि सनी की असली टक्कर पूनम पांडेय और शर्लिन चोपड़ा से है। पूनम पांडेय इसी साल फिल्म 'नशा' में और शर्लिन 'कामसूत्र 3 डी' में दिखेंगी। इन फिल्मों के आ जाने के बाद पता चलेगा कि एक्सपोजर की इस रेस में कौन आगे है।