{"_id":"6309314a-5aed-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-leone-nurvas-in-ragni-mms-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐक्टिंग करने में सनी लियोन को छूट रहें पसीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐक्टिंग करने में सनी लियोन को छूट रहें पसीने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
सनुने में आ रहा है कि सनी लियोन अपनी दूसरी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में पूरी तरह से नर्वस हैं। वह फिल्म की शूटिंग से उत्साहित तो हैं पर वह ठीक से एक्ट नहीं कर पा रहीं हैं। अभी तक फिल्म की जो भी शूटिंग हुई है उसमें सनी लियोन परफेक्ट नहीं दिख रहीं हैं। सनी इस फिल्म में बेहतर अभिनय करें इसलिए उनके लिए ऐक्टिंग की कार्यशालाएं भी आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
सनी ने बताया कि फिल्म के लिए आयोजित कार्याशालाएं पूरी तरह से अलग थीं। मैं शुरूआत में घबराई हुई थी क्योंकि दृश्यों के दौरान मैं कई अलग-अलग भावनाओं से होकर गुजर रही थी। मेरे किरदार में भावनाओं की अलग-अलग परतें हैं। यह एक कठिन किरदार है जिसके लिए मैं नर्वस हूं। भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन ने निर्देशक पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में शुरूआत की है।
विज्ञापन
अब उन्हें एकता कपूर की बैनर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में मौका मिला है। इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल कर रहे हैं। 'रागिनी एमएमएस' के पहले पार्ट का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था। इस फिल्म में कैनाज मोतीवाला और राज कुमार यादव ने काम किया था। 'रागिनी एमएमएस' की यह सीक्वल फिल्म इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन