आपके लिए हिंदी भी सीख रही हैं सनी लियोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोन भारतीय फिल्मों और भारतीय दर्शकों के लिए अब गंभीर दिख रही हैं। हिंदी फिल्मों में लंबे समय तक जमने के लिए सनी लियोन हिंदी सीख रही हैं। वह इसके लिए हिंदी का ट्यूशन ले रही हैं।
सनी लियोन की एक फिल्म और एक आयटम सॉन्ग अब तक दर्शक देख चुके हैं। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'जिस्म 2' हिट रही थी। उसके बाद वह 'शूटआउट एट वडाला' फिल्म के आयटम सॉन्ग "लैला तेरी ले लेगी" में दिखी थीं।
आने वाले समय में सनी लियोन 'रागिनी एमएमएस 2' और 'वेलकम 2' में दिखेंगी। इन फिल्मों में सही उच्चारण के लिए सनी लियोन अब हिंदी सीख रही हैं। वह चाहती हैं कि फिल्म में अपने डायलॉग वह खुद ही बोलें।
'जिस्म 2' में सनी लियोन की आवाज की रिकॉर्डिंग की गयी थी। लेकिन अब वह अपनी खुद की आवाज में बोलना चाहती हैं।