ये है सनी लियोनी के 'गाल लाल' होने का सीक्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी भी शरमा जाएं, ऐसी कौन सी बात हो सकती है? लेकिन पिछले दिनों ऐसी बात हुई। जब फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ के एक गाने ‘चार बोतल वोद्का’ के बारे में बात करने के लिए वह सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह के साथ मीडिया के सामने आईं।
हनी सिंह ने किया सनी को शर्मिंदा
फिर शुरू हुआ बातचीत का दौर। इसी दौरान विवादों के बेताज बादशाह कहे जाने वाले हनी सिंह ने ऐसी बात कह दी कि सनी लियोनी शरमा कर रह गईं।
सनी की फिल्में और सनी का डांस
हुआ यह कि सनी की तारीफ करते हुए हनी सिंह बहुत आगे निकल गए और कह बैठे कि मैं तो सनी का बहुत ही बड़ा फैन हूं और मैंने उनकी अब तक की सारी की सारी फिल्में देखी हैं।
सब जानते हैं कि बॉलीवुड में तो सनी ने अभी तक दो फिल्में और एक आइटम डांस ही किया है। फिर सनी की सारी फिल्मों से क्या मतलब...? इस बात को बिना कहे सब समझते हैं।
बताने की जरूरत नहीं कि सनी अमेरिका की एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई हैं। वैसे सनी ने तत्काल खुद को संभाला और कहा कि उन्होंने हनी सिंह को जितना जाना है, उसके आधार पर कह सकती हैं कि वह पक्के जेंटलमैन हैं।
सनी ने कहा कि वह भी हनी की बहुत ही बड़ी फैन हैं।
पर साड़ी पहनने में नहीं शरमाईं
सनी लियोनी भले ही अपनी इस तारीफ से शरमा गईं हों लेकिन वह सबके सामने साड़ी पहनने और फिर उसे उतारने में नहीं शरमाईं। यह मामला पिछले दिनों हुआ।
मामला पिछले दिनों का है जब एक फिल्मी कार्यक्रम में सनी लियोनी को सलमान ने बकायदा साड़ी पहना दी। साड़ी पहनाने के बाद उनकी साड़ी उतार भी दी गई। इस पर सनी शरमाने के बजाय हंसती ही रह गईं।