फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny leone is most demanding actress of bollywood

इतनी महंगी क्यों होती जा रही हैं सनी लियोनी?

Thu, 09 Oct 2014 08:08 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
sunny leone is most demanding actress of bollywood

कई लोग एक पोर्न स्टार के बॉलीवुड में सफल हो जाने पर सवाल उठा रहे हैं, दूसरी तरफ सनी लियोनी आलोचनाओं पर ध्यान न देकर सिर्फ काम में लगी हैं। नतीजा यह कि उनकी डिमांड बढ़ रही है और आज वह एक आइटम डांस करने की फीस करोड़ रुपये के रूप में ले रही हैं।

विज्ञापन


पोर्न स्टार के रूप में सनी लियोनी के चाहने वाले तो करोड़ों की संख्या में हैं, लेकिन अब जिस तरह से उन्हें बॉलीवुड में स्वीकार कर लिया गया है उससे उनकी कीमत सचमुच बढ़ गई है। ऐसे में जबकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी कामयाबी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, निर्माता-निर्देशकों के बीच सनी की डिमांड भी बहुत बढ़ गई है।
विज्ञापन


खास तौर पर इधर आइटम डांस के लिए सनी को खूब याद किया जा रहा है। इस बात को सनी लियोनी भी समझ चुकी हैं कि उन्हें देखने के लिए लोग टिकट खरीद कर आते हैं, अतः खबर है कि अब इस अभिनेत्री ने अपनी फीस बढ़ा दी है। सूत्र बता रहे है कि सनी को साउथ की तेलुगु फिल्म ‘करंट थीगा’ के आइटम नंबर ‘देवदास ब्रेक अप’ के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली हीरोइन बनी सनी

sunny leone is most demanding actress of bollywood

सूत्रों की मानें तो किसी भी आइटम डांस के लिए एक करोड़ रुपये लेने वाली सनी पहली हीरोइन बन गई हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी सनी का जबर्दस्त क्रेज है।

जानकारों के अनुसार सनी ने अभी तक बॉलीवुड में तीन आइटम डांस किए हैं और सभी जोरदार ढंग से हिट हुए हैं। शूटआउट एट वडाला के ‘लैला’ आइटम नंबर के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ में ‘बेबी डॉल’ पर दर्शकों को लुभाया था और उसके बाद फिल्म ‘हेट स्टोरी-2’ में ‘पिंक लिप्स’ पर वह नाची थीं।

हिट रहे हैं आयटम सॉन्ग

sunny leone is most demanding actress of bollywood

मजेदार बात यह है कि रागिनी एमएमएस-2 और हेट स्टोरी-2 जैसी हिट साबित हुईं उससे कहीं बड़े इन फिल्मों के आइटम डांस हिट हुए। ‘बेबी डॉल’ तो कई हफ्तों तक डांस नंबरों के चार्ट में सबसे ऊपर रहा और आज भी बहुत सुना जाता है। कई लोग इस गाने को बार-बार यू-ट्यूब पर देखते हैं।

कुछ ने सिर्फ इस आइटम डांस के लिए फिल्म देखी। हेट स्टोरी का ‘पिंक लिप्स’ भले ही बेबी डॉल जैसा हिट नहीं रहा,  लेकिन उसे भी काफी दर्शक मिले। अब सनी की उम्मीदें ‘देवदास ब्रेक अप’ पर है।

इसलिए क्योंकि वह लोकप्रिय हैं

sunny leone is most demanding actress of bollywood

सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माताओं ने सनी को ध्यान में रखते हुए आइटम डांस फिल्माने का बजट डेढ़ करोड़ रुपये रखा था, परंतु उन्हें तब आश्चर्य हुआ जब इस पोर्न स्टार ने नाचने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग रख दी। चूंकि सनी की लोकप्रियता का अंदाजा निर्माताओं को था, इसलिए उन्होंने ज्यादा ना-नुकुर न करते हुए सनी को हां कर दिया।

इस तरह से सनी ने एक आइटम डांस के एक करोड़ रुपये वसूल किए। जानकारों के अनुसार इससे पहले किसी हीरोइन को आइटम डांस के एक करोड़ रुपये नहीं मिले थे। जबकि बड़ी-बड़ी हीरोइनों ने कुछ लाख रुपये लेकर ही पर्दे पर आइटम नंबर किया है। देखना रोचक होगा कि क्या सनी अपनी कीमत को और बढ़ा कर लगातार नए रिकॉर्ड कायम करती रहेंगी? पैसा देने वाले तो तैयार दिख रहे हैं।

पति ने गिफ्ट की 50 लाख की कार

sunny leone is most demanding actress of bollywood

भले ही सनी लियोनी अभी तक मुंबई में अपना आशियाना नहीं खरीद सकी हैं और किराये के मकान में रह रही हैं, लेकिन पति डेनियल वेबर ने हाल में उनके बर्थडे पर एक बेहद कीमती स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है। सूत्रों के अनुसार सनी को तेज ड्राइविंग का बहुत शौक है और मुंबई आने के बाद वह सिर्फ काम में लगी हुई हैं।

उन्हें रिलेक्स होने का वक्त ही नहीं मिला। ऐसे में डेनियल वेबर ने उन्हें बर्थडे पर सरप्राइज देने की सोची और स्पोर्ट्स कार मासेराती गिफ्ट में दी। इस कार की कीमत पचास लाख रुपये बताई जाती है। मगर सवाल यह है कि आखिर सनी कार को चलाएंगी कहां? मुंबई की सड़कों का हाल तो बहुत बुरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed