फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone gets injured during Jackie shroff film quotation gang shooting shares behind the scenes video

Sunny Leone: 'कोटेशन गैंग' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी, दर्द से जोर-जोर से चिल्लाईं अभिनेत्री

Tue, 31 Jan 2023 05:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 31 Jan 2023 05:48 PM IST
सार

सनी लियोनी अपनी अगली साउथ की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग करते हुए वह घायल हो गईं। सनी लियोनी के पैर के अंगूठे में चोट लगी है। 

विज्ञापन
Sunny Leone gets injured during Jackie shroff film quotation gang shooting shares behind the scenes video
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

विस्तार

सनी लियोनी बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब वह साउथ की फिल्मों में अपना करियर बना रही हैं। दरअसल, इन दिनों सनी लियोनी अपनी अगली साउथ की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग करते हुए वह घायल हो गईं। सनी लियोनी के पैर के अंगूठे में चोट लगी है। इस दौरान सनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके पैर के अंगूठे से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Sunny Leone gets injured during Jackie shroff film quotation gang shooting shares behind the scenes video
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

दरअसल, सनी लियोनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कोटेशन गैंग' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद के घायल होने का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि उनकी टीम के सदस्य आसपास खड़े हैं, जो उनकी चोट पर दवाई लगा रहे हैं। चोट लगने के कारण सनी लियोनी परेशान दिख रही हैं। टीम के सदस्य कहते हैं कि उन्हें इंजेक्शन लगाना चाहिए तो वह चिल्लाते हुए अपने टीम के सदस्यों को डांटने लगती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)



Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Leone gets injured during Jackie shroff film quotation gang shooting shares behind the scenes video
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह बिल्कुल अलग रूप में नजर आ रही हैं। वीडियो में सनी कहती हैं कि कोविड से इतना डर है। अभी यह हो गया। अब मैं क्या करूं? इसके बाद टीम के लोग कहते हैं कि इंजेक्शन से ठीक हो जाएगा तो सनी लियोनी डर जाती हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं कि क्या इंजेक्शन? एक थप्पड़ मारूंगी। इसके बाद जब एक व्यक्ति उनकी चोट पर स्प्रे करता है तो वह दर्द से चिल्लाने लगती हैं।

Gumraah: मृणाल-आदित्य की ‘गुमराह’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन

Sunny Leone gets injured during Jackie shroff film quotation gang shooting shares behind the scenes video
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी लियोनी की आने वाली फिल्म 'कोटेशन गैंग' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। 'कोटेशन गैंग' क्राईम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी गैंगवार के इर्द-गिर्द गुथी गई है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह अलग-अलग गैंग्स की कहानी है, जो चेन्नई, मुंबई और कश्मीर में फैले हुए हैं। 'कोटेशन गैंग' तमिल फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म विष्णु कन्नन द्वारा निर्देशित और निर्मित है।
Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed