सनी लियोनी खोलने जा रहीं जिंदगी के चौंकाने वाले राज, बायोपिक के मोशन पोस्टर में दिखी पहली झलक
सनी लियोनी ने अपनी इस बायोपिक के मोशन पोस्टर को ट्विटर पर शेयर भी किया। साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'जल्द ही मेरी जिंदगी एक खुली किताब की तरह होगी।' मोशन पोस्टर के साथ ही ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। यह फिल्म 16 जुलाई को ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी।
बात करें ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के मोशन पोस्टर की तो लगभग 40 सेकंड के इस मोशन पोस्टर में सनी लियोनी की जिंदगी के दो अलग-अलग पहलू दिखाई दे रहे हैं। एक बचपन की फोटो के साथ सनी लियोनी के उस पहलू को दिखाया गया जब वह पोर्न इंडस्ट्री में नहीं थी और दूसरा जब उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा।
My life will soon be an open book!
— Sunny Leone (@SunnyLeone) July 1, 2018
My journey from #KarenjitKaur to @sunnyleone premieres on 16th July 2018 only on @ZEE5India - https://t.co/LiOTTxjreZ #ZEE5Originals #KarenjitKaurOnZEE5 @namahpictures @freshlimefilms pic.twitter.com/lzk6ixJMm0
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था। फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी बैक टू बैक कई फिल्में भी की हैं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं।