फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny leone and daniel weber happy with their adopted girl child

बेटी के साथ बेहद खुश हैं सनी लियोन, ‘गुड मार्निग’ करने के लिए होती है होड़

Mon, 21 Aug 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 21 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
sunny leone and daniel weber happy with their adopted girl child
पति और बेटी के साथ सनी लियोन

एक बेटी की मां बनने के बाद सनी लियोन का कहना है कि वो और उनके पति दोनों बहुत प्यार से अपनी बेटी को पाल रहे हैं और मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान सनी लियोन ने कहा, “उसे पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं और डेनियल मिलकर उसकी परवरिश करते हैं। हम उसे नहलाते हैं, उसकी नैपी बदलते हैं और उसे खिलाते हैं। जब वह जागती है, तब हम जागते हैं।” 

विज्ञापन


उन्होंने कहा “हम दोनों के बीच उसके कमरे में उसे ‘गुड मार्निग’ कहने जाने के लिए होड़ रहती है। कभी-कभी कमरे में अंदर पहले जाने के लिए हम एक-दूसरे को धक्का भी दे देते हैं। हम सच में बेहद खुश हैं।”
विज्ञापन


आपको बता दें कि सनी लियोन ने लातूर से इस बच्ची को गोद लिया है। 

पढ़ें- सनी लियोनी बनीं मोबाइल स्टोर मालिक के लिए आफत, 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी ने इस बातचीत के दौरान बताया, "हम दोनों ने दो साल पहले बच्ची को गोद लेने का फैसला किया था क्योंकि हम दोनों ही कई अलग-अलग अनाथालयों और आश्रयों के साथ जुड़े हुए हैं, खासकर सेंट कैथरीन होम के साथ।" 

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, "इन अनाथालयों व आश्रयों में बाल तस्करी से बचाई गई बच्चियां, एचआईवी पीड़ित बच्चे और अनाथ बच्चे रहते हैं, इनकी एक झलक भी आपके दिल को छू लेती है। ऐसे कई बच्चे हैं जिन्हें माता-पिता की जरूरत है। हमारे दिल में और घर में इसके लिए जगह थी, इसलिए सब कुछ होता गया।"

पढ़ें- सनी लियोन को देखने के लिए पागल हुए फैंस, पोस्टर फाड़कर खींचने लगे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed