फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny in new look in singh saheb the great

इस बार कुछ अलग होगा ढाई किलो का हाथ

Sat, 26 Oct 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 26 Oct 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
sunny in new look in singh saheb the great

सनी देओल की नई फिल्म साहब सिंह ग्रेट में इस बार सनी का अंदाज बदला हुआ होगा। इस बार एक्शन भी कुछ अलग होगा।

विज्ञापन


ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है तो क्या होता है सब जानते हैं... लेकिन सनी देओल का अंदाज इस बार कुछ अलग है। अगले महीने रिलीज हो रही उनकी फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ में सनी के तेवर तो पुराने हैं लेकिन नारा जरा नया है।

सनी इस बार किसी से बदले के नहीं बदलाव के मिशन पर हैं। इसी कारण फिल्म में उनका नारा ‘बदला नहीं बदलाव’ है।

निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की इस फिल्म में सनी देओल देश के भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आएंगे और इस लिहाज से यह इस जोड़ी की अब तक की सबसे अलग फिल्म है।

विज्ञापन


अपनी पिछली फिल्मों में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने वाली निर्देशक-ऐक्टर की यह कामयाब जोड़ी देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिखने वाली नई चेतना के साथ खड़ी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सिंह साब उर्फ सनी देओल देश को अपने भ्रष्ट आचरण से खोखला करने वालों को मजा चखाते दिखेंगे। फिल्म नवंबर में रिलीज होनी है, जबकि इसका संगीत सोमवार 28 अक्तूबर को मुंबई में रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed