फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny devoel join ahana marriage

अपनी बहन की शादी में जाएंगे सनी और बॉबी?

Mon, 20 Jan 2014 02:54 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Mon, 20 Jan 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
Sunny devoel join ahana marriage

हेमा मालिनी की दूसरी बेटी के शादी में उसके सौतेले भाई शामिल हो सकते हैं। ऐसा हेमा सोच भी रही हैं।

विज्ञापन


हेमा मालिनी इऩ दिनों अपनी छोटी बेटी आहना देओल की शादी में व्यस्त हैं। ये शादी होगी दो फ़रवरी को और हेमा ने दावा किया है कि आहना के भाई सनी और बॉबी देओल शादी में ज़रूर शामिल होंगे।

ग़ौरतलब है कि सनी और बॉबी धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बेटे हैं और उनके धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से संबंध कथित तौर पर सामान्य नहीं रहे हैं। वो कभी भी किसी सार्वजनिक समारोह मे हेमा मालिनी के साथ नज़र नहीं आए।
विज्ञापन


यहां तक कि हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल की शादी में भी दोनों शामिल नहीं हुए थे. ईशा की शादी में धर्मेंद्र और उनके भतीजे अभय देओल ने हिस्सा लिया था और शादी में भाई की जो रस्में होती हैं वो अभय ने ही अदा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमा ने सफ़ाई दी कि "ईशा की शादी में सनी और बॉबी इसलिए शादी में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वो शहर में थे ही नहीं. लेकिन आहना की शादी में वो दोनों ज़रूर आएंगे"

हेमा ने इस शादी के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई महत्तवपूर्ण लोगों को न्यौता दिया है। अहाना की सगाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed