फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Border 2 vs Ranveer Singh Dhurandhar Day 1 Box Office Collection

Box Office Report: सनी देओल की दहाड़ से थर्राई 'धुरंधर'; पहले ही दिन 'बॉर्डर 2' ने बनाया रिकॉर्ड, कमाए इतने

Sat, 24 Jan 2026 08:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Jan 2026 08:06 AM IST
सार

Box Office Report: फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले ही दिन फिल्म ने 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

विज्ञापन
Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Border 2 vs Ranveer Singh Dhurandhar Day 1 Box Office Collection
'बॉर्डर 2'- 'धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस वॉर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था और गाने भी काफी ट्रेंड कर रहे थे। अब जब फिल्म थिएटर्स में सज गई है तो पहले दिन दर्शकों ने भी इसे बेशुमार प्यार दिया। 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से देखा जा रहा था कि इसके बाद रिलीज हुई कोई फिल्म इसके सामने नहीं टिक पा रही थी। मगर, 'बॉर्डर 2' ने पहले ही दिन 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए पहले दिन 'बॉर्डर 2' ने कैसा प्रदर्शन किया। साथ ही 'धुरंधर' और 'हैप्पी पटेल' का कैसा हाल रहा?

विज्ञापन

Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Border 2 vs Ranveer Singh Dhurandhar Day 1 Box Office Collection
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर 2' ओपनिंग डे कलेक्शन 
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' इमोशंस से भरपूर वॉर फिल्म है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे हैं। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की है।

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • पहले दिन की कमाई के मामले में इसने 'धुरंधर' को धूल चटा दी है।
  • 05 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 'बॉर्डर 2' ने बीते वर्ष की टॉप तीन में शामिल 'सैयारा' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
  • फिल्म 'बॉर्डर 2' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इस हिसाब से इसका ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस शानदार है
  • बता दें कि 'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है।
  • फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है।

    Border 2 Movie Review: सनी-वरुण की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशन और देशभक्ति भरपूर पर निराश करते हैं वीएफएक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Border 2 vs Ranveer Singh Dhurandhar Day 1 Box Office Collection
'बॉर्डर' - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर' VS 'बॉर्डर 2'
फिल्म 'बॉर्डर' (1997) ने पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसका टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39.30 करोड़ रुपये था। 'बॉर्डर 2' दूसरे ही दिन 'बॉर्डर' के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। इस फिल्म को लगातार तीन दिन छुट्टी का फायदा मिलेगा। वीकएंड के बाद सोमवार को 26 जनवरी की छुट्टी का भी यह भरपूर लाभ उठा पाएगी।

विज्ञापन

Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Border 2 vs Ranveer Singh Dhurandhar Day 1 Box Office Collection
धुरंधर - फोटो : X

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'धुरंधर' जब से रिलीज हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। इसने अपने बाद रिलीज होने वाली किसी फिल्म को नहीं टिकने दिया, फिर चाहें वो 'इक्कीस', 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' हो या 'हैप्पी पटेल' व 'राहु केतु'। प्रभास की 'द राजा साब' भी 'धुरंधर' की आंधी में उड़ गई। कल शुक्रवार को 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। 'बॉर्डर 2' ने भले ही इसके पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। मगर, इस फिल्म की रिलीज के बाद भी 'धुरंधर' ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। कल शुक्रवार को 50वें दिन 'धुरंधर' ने 55 लाख रुपये कमाए थे। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 831.05 करोड़ रुपये हो गया है।

Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Border 2 vs Ranveer Singh Dhurandhar Day 1 Box Office Collection
हैप्पी पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस'
आमिर खान प्रोडक्शंस की वीर दास अभिनीत और निर्देशित फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' 16 जनवरी को सिनमाघरों में रिलीज हुई थी। 'बॉर्डर 2' की दस्तक के साथ ही लगता है इसने टिकट खिड़की से विदाई ले ली है। फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन 20 लाख रुपये कमाए थे। मगर, इसकी कल शुक्रवार आठवें दिन की कमाई के आंकड़े अब तक उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed