{"_id":"72e7e20e-eea5-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"sunny-deol-to-play-lead-in-border-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बॉर्डर 2' में सनी देओल, क्या फिर बनेगा इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बॉर्डर 2' में सनी देओल, क्या फिर बनेगा इतिहास
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी दत्ता ने 'बॉर्डर 2', 'बॉर्डर 3' और 'बॉर्डर 4' बनाने की घोषणा की थी। अब उन्होंने 'बॉर्डर 2' की स्टारकॉस्ट का एनाउंसमेंट कर दिया है। सनी देओल इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे।
विज्ञापन
16 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सनी देओल और जेपी दत्ता फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं। जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल लीड रोल निभाएंगे। फिल्म की बाकी कलाकारों की घोषणा बाद में होगी।
विज्ञापन
'बॉर्डर' 1971 के युद्ध पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में सनी देओल ने सिख कमांडिंग ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। अब 'बॉर्डर 2' में वह दूसरी तरह की भूमिका में नजर आएंगे। बॉर्डर 2 की कहानी सच्ची घटना पर आधारित होगी।
विज्ञापन
'बॉर्डर 2' से जुड़े ऑफिसियल प्रवक्ता का कहना है "हमें बहुत ही ख़ुशी हो रही है की,सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म की बाकी स्टार का चयन होने के तुरंत बाद इसकी घोषणा की जायेगी।
'बॉर्डर 2' बनने के बाद 'बॉर्डर 3' और 'बॉर्डर 4' बननी शुरु होंगी। इन फिल्मों की स्टारकॉस्ट अभी घोषित नहीं हुई है।