फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol starrer Gadar 2 new song Khairiyat to be out soon director Anil Sharma shared Post

Gadar 2: 'गदर 2' का नया गाना 'खैरियत' जल्द होगा रिलीज, अनिल शर्मा ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Sun, 16 Jul 2023 01:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Jul 2023 01:18 PM IST
सार

फिल्म के दूसरे गाने के रिलीज का एलान मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

विज्ञापन
Sunny Deol starrer Gadar 2 new song Khairiyat to be out soon director Anil Sharma shared Post
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की इस फिल्म का फैंस बड़ी बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। 'गदर 2' का दूसरा गाना 'खैरियत...' भी जल्द रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन

Amrin Qureshi: 'किसी भी भाषा और इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार हूं', फिल्मों के चुनाव पर बोलीं अमरीन
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने साझा किया पोस्ट
फिल्म के दूसरे गाने के रिलीज का एलान मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक ट्वीट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हर तरफ वायरल फैला हुआ है। मौसम की हवा बदली हुई है। इसलिए ईश्वर से सबके 'खैरियत' की दुआएं मांग रहा हूं...तो मिलते हैं जल्द ही।'  बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने जताई खुशी
बता दें कि 'खैरियत' गाना किसके ऊपर फिल्माया गया है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, अनिल शर्मा ने पोस्ट के साथ सनी देओल का फोटो साझा किया है। इस पोस्ट पर फैंस अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स को शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गदर 2 की एक-एक अपडेट के लिए हम बेकरार रहते हैं। हमारी इस खुशी को समझने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म में एक्शन होना चाहिए। हम बहुत इतंजार कर रहे हैं।'
Alia Bhatt: एक दशक में पूरी तरह बदल गई आलिया की जिंदगी? बोलीं- एक्टिंग नहीं छोड़ूंगी, लेकिन अब...

इस दिन होगी रिलीज
आपको बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल भी नजर आएंगी। इनके अलावा उत्कर्ष शर्मा भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होगा। बता दें कि 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' दोनों ही 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
R Madhavan: आर.माधवन ने पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ खिंचवाई तस्वीर, साझा किया अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed