फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol starrer Border 2 Shooting schedule revealed Ayushmann Khurrana also joined the movie as per reports

Border 2 Shooting: इस दिन से शुरू होगी बॉर्डर 2 की शूटिंग! सनी देओल के साथ यह अभिनेता लड़ेगा दुश्मनों से जंग

Tue, 21 May 2024 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 21 May 2024 05:10 PM IST
सार

'बॉर्डर 2' में सनी देओल अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अभिनय करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि सनी देओल अपने फैंस को कब तोहफा देने वाले हैं।
 

विज्ञापन
Sunny Deol starrer Border 2 Shooting schedule revealed Ayushmann Khurrana also joined the movie as per reports
सनी देओल, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'गदर 2' के बाद सनी देओल के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म के बाद अभिनेता कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक कल्ट क्लासिक फिल्म बॉडर के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अभिनय करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि सनी देओल अपने फैंस को कब तोहफा देने वाले हैं।
विज्ञापन


इस दिन से शुरू होगी बॉर्डर 2 की शूटिंग
जानकारी के मुताबिक भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता निर्मित तथा जे पी दत्ता निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल अक्तूबर में फ्लोर पर जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है, "बॉर्डर 2 के पीछे की टीम हर चीज की तैयारी के लिए काफी प्रयास कर रही है और इसे बनाने में काफी समय लग गया है। अब फिल्म को बनाने की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है और टीम 2 अक्तूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देगी।
विज्ञापन


फ्लॉप फिल्मों के कारण मेकर्स ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी
पिछले दिनों एक साक्षात्कार में सनी देओल ने कहा था, इस सीक्वल के बारे में शुरुआत में 2015 में सोचा गया था। जब मैंने पूछा गया कि क्या इसे अभी क्यों बनाया जा रहा है, लेकिन तब मेरी फिल्में फ्लॉप हो गईं, इसलिए लोग इसे बनाने से डर रहे थे। अब, हर कोई इसे बनाना चाहता है। गौरतलब है कि फिल्म की सीक्वल में एक बार फिर सनी देओल देशभक्ति के जज्बे को स्क्रीन पर दिखाएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस किरदार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
खबरों की मानें तो आयुष्मान फिल्म में भारतीय सशस्त्र बल के जवान के किरदार में होंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को  गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता इसे 23 जनवरी, 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
 

Bollywood Actor: लोकसभा चुनाव 2024 में इन सितारों ने नहीं किया मतदान, लिस्ट में आलिया से लेकर अभिषेक तक शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed