फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol's son enters in bollywood

सनी देओल के बेटे को मिली फिल्म

Sat, 09 Nov 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sat, 09 Nov 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
sunny deol's son enters in bollywood

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सिंह साब द ग्रेट अब रिलीज की तैयारियां कर रही है। इस फिल्म से न केवल अनिल को बड़ी उम्मीदें हैं, बल्कि सनी भी आश्वस्त नजर आ रहे हैं कि इस फिल्म से उनकी धमाकेदार वापसी होगी।

विज्ञापन


इधर नई खबर यह है कि अनिल शर्मा अब सनी के बड़े बेटे करण देओल उर्फ रॉकी देओल को भी लांच करने की सोच रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सनी के होम प्रोडक्शन विजयेता फिल्म्स तले होगा।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें, तो अनिल शर्मा ने करण के लिए एक ऐसी लवस्टोरी तैयार की है, जिसमें एक्शन के लिए भी भरपूर जगह है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सनी दो साल पहले ही करण को लांच करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन सही स्क्रिप्ट न मिलने की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाए। खुद करण अभिनय के मैदान में उतरने की तैयारियां पूरी कर चुके हैं।



उन्होंने राहुल रवैल के एक्टिंग स्कूल से बाकायदा ट्रेनिंग ली है। इतना ही नहीं, वे यमला पगला दीवाना 2 के निर्माण के दौरान निर्देशक संगीत सिवन के असिस्टेंट रहे हैं। करण इस समय बाइस साल के हैं।

दादा धर्मेंद्र भी इस उम्र में करण के लांच होने को एकदम सही मान रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसी दिसंबर या अगले साल जनवरी में करण की फिल्म लांच हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed