{"_id":"5bed07a4bdec226eee1b8282","slug":"sunny-deol-is-preparing-to-launch-his-son-karan-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी देओल की दो फिल्में होने वाली हैं रिलीज, प्रमोशन से खींचा हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल की दो फिल्में होने वाली हैं रिलीज, प्रमोशन से खींचा हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol with Son Karan
सनी देओल का करिअर लगातार ढलान पर है। 2011 के बाद वह यमला पगला दीवाना 2, सिंह साब द ग्रेट डिश्क्यांऊ, आई लव एनवाई, घायल वंस अगेन और पोस्टर बॉय्ज और यमला पगला दीवाना 3 जैसी फिल्मों में आए। ये सभी फ्लॉप रहीं। इस बीच उनकी दो फिल्में बनते-बनते रुकी और फिर अंतत: अब पूरी हुईं।
विज्ञापन
ये हैं भैयाजी सुपरहिट और मोहल्ला अस्सी। बीते पांच-छह साल में यह फिल्म बन सकी हैं और अब रिलीज पर हैं। परंतु सनी देओल ने इनके प्रमोशन से खुद को अलग कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सनी इन दोनों फिल्मों के प्रचार से दूर हैं और उन्होंने किसी को समय नहीं देने का निर्णय लिया है। वह इस समय अपने बेटे की फिल्म पल पल दिल के पास को अंतिम रूप देने में लगे हैं। वह उसे 2019 में लॉन्च करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक सनी इन फिल्मों में हुए विलंब से नाराज हैं और इसलिए वह इनके प्रचार से दूर हैं।
विज्ञापन