सनी देओल: बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक नोट
Sunny Deol: सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे हैं।
यहां उन्होंने अपने बेटे को अपने पिता का फार्म हाउस दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है।
सनी देओल 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं।
Sunny Deol: सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे हैं।
यहां उन्होंने अपने बेटे को अपने पिता का फार्म हाउस दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है।
सनी देओल 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं।
विस्तार
सनी देओल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि किसान खेतों में काम कर रहे हैं। वह सूखी फसलों के गट्ठर इकट्ठा करते है और पारंपरिक तरीके से उसमें से अनाज निकालते हैं। इस बीच सनी देओल फार्म हाउस में घूमते हुए और अपने बेटे के साथ कुछ खास पल बिताते हुए नजर आते हैं। फार्म हाउस दिखाते हुए सनी कहते हैं, 'पापा का फार्म। तुम्हारे लिए बड़े पापा का फार्म।'
अभिनेता ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'पापा आपकी याद आ रही है।' अभिनेता ने अपनी पोस्ट में कई लाल दिल वाले इमोजी भी जोड़े।
रामायण: क्या दिलजीत दोसांझ ने गाया हनुमान चालीसा? इन गायकों ने दिया साथ; महाबली की एंट्री से आया ट्विस्ट
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए लोनावला का फार्म हाउस सिर्फ आराम करने की जगह से कहीं बढ़कर था। बताया जाता है कि 100 एकड़ में फैला यह फार्म हाउस प्रकृति और खेती के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता था। मुंबई और फिल्म जगत की आपाधापी से दूर, उन्हें हरियाली के बीच समय बिताना बहुत पसंद था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ वहां की अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करते रहते थे। धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया।
- काम की बात करें तो, सनी देओल नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- हालांकि, हनुमान के रूप में उनका किरदार केवल 'पोस्ट-क्रेडिट' सीन तक ही सीमित है।
- इस सीन की एक झलक ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें सनी देओल का चेहरा छिपा हुआ है।
- क्लिप में एक शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ भगवान हनुमान की भव्य एंट्री होती है।