Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh sings Hanuman Chalisa for Ramayana when Sunny Deol entry as Hanuman

रामायण: क्या दिलजीत दोसांझ ने गाया हनुमान चालीसा? इन गायकों ने दिया साथ; महाबली की एंट्री से आया ट्विस्ट

Thu, 05 Nov 2026 04:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Nov 2026 04:15 PM IST
सार

  • Ramayana: खबरें हैं कि दिलजीत दोसांझ ने 'रामायण' में हनुमान चालीसा गाया है।
  • कैलाश खेर, अनिरुद्ध रविचंदर, मोहित चौहान और सुखविंदर सिंह ने दिलजीत का साथ दिया है।
  • फिल्म का म्यूजिक ए. आर. हहमान और हैंस सिमर ने तैयार किया है। 

 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh sings Hanuman Chalisa for Ramayana when Sunny Deol entry as Hanuman
रामायण, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' गुरुवार यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की शानदार स्टार कास्ट की तारीफों के बीच खबर आ रही है कि गायक दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म में 'हनुमान चालीसा' को अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन


कब हुई हनुमान की एंट्री?
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक दिलजीत ने फिल्म में 'हनुमान चालीसा' गाया है। यह गाना 'रामायण' में हनुमान की एंट्री को दर्शाता है। फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार अभिनेता सनी देओल ने निभाया है। इस किरदार की एंट्री पहले भाग के अंत में होती है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Diljit Dosanjh sings Hanuman Chalisa for Ramayana when Sunny Deol entry as Hanuman
रामायण - फोटो : यूट्यूब
किन सिंगर्स ने गाया हनुमान चालीसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रैक में दिलजीत के साथ कैलाश खेर, अनिरुद्ध रविचंदर, मोहित चौहान और सुखविंदर सिंह जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक न तो फिल्म के मेकर्स ने और न ही दिलजीत ने इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट में यह भी नहीं बताया गया है कि फिल्म के लिए 'हनुमान चालीसा' किस भाषा में रिकॉर्ड किया गया है।

बता दें कि फिल्म के म्यूजिक को बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान ने हैंस जिमर के साथ मिलकर तैयार किया है।
 

रामायण: 'टीम के हर एक सदस्य को सलाम', करण जौहर ने किया फिल्म का रिव्यू; रणबीर-यश को लेकर क्या बोले फिल्ममेकर?

विज्ञापन

Diljit Dosanjh sings Hanuman Chalisa for Ramayana when Sunny Deol entry as Hanuman
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'रामायण' का कलेक्शन
'रामायण: पार्ट 1' को दर्शकों और फिल्म जगत, दोनों तरफ से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन यह फिल्म 13899 शोज में दिखाई गई। 5 नवंबर को खबर लिखे जाने तक इसने 28.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

किस भाषा में कितनी हुई कमाई?
फिल्म के हिंदी वर्जन ने 20.95 करोड़ रुपये कमाए, जबकि कन्नड़ वर्जन ने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की। तेलुगु वर्जन ने 2.83 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.05 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

Diljit Dosanjh sings Hanuman Chalisa for Ramayana when Sunny Deol entry as Hanuman
'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' के बारे में जानकारी
  • 'रामायण: भाग 1' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। 
  • फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
  • इसे 'प्राइम फोकस स्टूडियो', ऑस्कर विजेता 'DNEG' और 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनाया गया है।
  • फिल्म का अगला भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed