फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunil shetty son ahan shetty launch in south film

साउथ की रीमेक से लॉन्च होंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी

Mon, 01 Oct 2018 01:20 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
sunil shetty son ahan shetty launch in south film
sunil shetty

पिछले एक साल से बेटे अहान को लॉन्च करने की तैयारी में लगे सुनील शेट्टी को हिंदी में कोई ओरीजनल कहानी नहीं मिली। नतीजा यह कि बेटे को साउथ की फिल्म आरएक्स100 के रीमेक से बॉलीवुड में उतारने का मन बना चुके हैं। अहान की पहली फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करेंगे। टाइगर श्रॉफ को हीरोपंती में सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद बॉलीवुड के स्टार पिताओं ने अपने बच्चों को उनके हवाले किया है।

विज्ञापन


अहान के लिए साजिद तेलुगु फिल्म आरएक्स100 (निर्देशक: अजय भूपति) के रीमेक राइट खरीद रहे हैं। सुनील ने बेटे के लिए इस रीमेक को मंजूरी दे दी है। फिल्म के लिए नया टाइटल ढूंढा जा रहा है। आरएक्स100 रोमांटिक ऐक्शन फिल्म है, जिसमें हीरी-हीरोइन एक-दूसरे से प्यार करते हैं मगर हीरोइन की शादी कहीं और हो जाती है। हीरो को लगता है कि शायद उसके परिवार के बड़े लोगों ने प्यार को मंजूरी नहीं दी। वह गुंडा बन जाता है लेकिन बाद में उसके सामने चौंकाने वाला रहस्य खुलता है।
विज्ञापन



फिलहाल तय नहीं है कि आरएक्स100 में अहान के अपोजिट हीरोइन कौन होगी। साजिद और सुनील मिल कर विचार कर रहे हैं कि किसी स्थापित नायिका को लिया जाए जा अहान के साथ नई हीरोइन लॉन्च की जाए। इधर, सुनील की बेटी आथिया शेट्टी का करिअर सलमान खान के बैनर तले आई फिल्म हीरो (2015) से नहीं उठ पाया। दूसरी फिल्म मुबारकां में भी आथिया को सफलता नहीं मिली। फिल्म के आंशिक रूप से हिट होने का श्रेय चाचा-भतीजे यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed