फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Shetty's father died at 93 in Mumbai

सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन

Wed, 01 Mar 2017 12:56 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
amarujala.com {presented by: Abhishek} Updated Wed, 01 Mar 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Sunil Shetty's father died at 93 in Mumbai

बॉलीवुड के मैचोमैन सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का मंगलवार रात निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने रात 1:30 बजे अंतिम सांसे लीं।

विज्ञापन


शेट्टी परिवार के करीबियों का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार दो मार्च को किया जाएगा। सुनील अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और वर्ष 2013 में अपने नए डेकोरेशन शोरुम को लॉन्च करते समय एक्टर ने कहा था ‌क‌ि यह वही जगह है जहां मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी काम किया करते थे। वो यहां प्लेट साफ किया करते थे क्योंकि उनकी नौकरी एक वेटर वाली थी। वो मेरे असली हीरो हैं। उन्होंने 9 साल की उम्र में काम करना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन


वर्ष 1943 में सुनील के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जोकि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है। उन्होंने बताया था कि मेरे पिता के बॉस ने उन्हें यहां नया बिजनेस देखने को कहा था। धीरे धीरे वो प्रोपर्टी खरीदने के लायक बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील के पिता को साल 2013 में लकवे का अटैक आया था और उन्होंने अपने साउथ रेसिडेंस को आईसीयू में तब्दील कर दिया था ताकि वो जल्दी ठीक हो सकें। यही नहीं अपने पिता की खातिर उन्होंने अपना करियर तक छोड़ दिया और सालों तक कोई फिल्म साइन नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed