फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Shetty Attended The Inauguration Of The Khasdar Sports Festival And Emphasized The Promotion Of Sports

‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ के उद्घाटन में पहुंचे सुनील शेट्टी, खेलों को बढ़ावा देने पर दिया जोर; कही ये बातें

Sun, 31 May 2026 11:36 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 31 May 2026 11:36 AM IST
सार

Suniel Shetty: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी रविवार सुबह नागपुर में मल्टी-स्पोर्ट इवेंट ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Sunil Shetty Attended The Inauguration Of The Khasdar Sports Festival And Emphasized The Promotion Of Sports
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

विस्तार

सुनील शेट्टी नागपुर में मल्टी-स्पोर्ट इवेंट ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। यह महोत्सव 31 मई से 7 जून तक चलेगा। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने खेलों के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि कि अगर बच्चों का ध्यान खेलों में रहेगा, तो वे गलत चीजों से दूर रहेंगे।

विज्ञापन

खेलों को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी?
नागपुर में आयोजित ‘खासदार (सांसद) क्रीड़ा महोत्सव’ के मौके पर मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, ‘जब बच्चों का ध्यान खेलों में रहता है, तो वो कहीं और भटकते नहीं हैं। मेरी जिंदगी में जो भी अच्छा हुआ है, वो सिर्फ और सिर्फ खेलों के प्रति मेरे प्यार की वजह से हुआ है। बच्चों को गलत रास्तों से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस ही इसका सबसे बड़ा इलाज हैं। ‘अगर हम बच्चों को सही तरीके से सिखाएं और उन्हें खेलों की तरफ बढ़ाएं, तो बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। आज नागपुर जैसे शहर में हजारों बच्चे खेलों से जुड़े हुए हैं। जब बच्चे खेल में व्यस्त रहते हैं, तो उनके पास गलत चीजों के लिए समय ही नहीं होता।’

Sunil Shetty Attended The Inauguration Of The Khasdar Sports Festival And Emphasized The Promotion Of Sports
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर 
सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि आज भी लोग उनकी फिटनेस की बात करते हैं, और इसका पूरा श्रेय उनके खेलों के प्रति प्यार को जाता है। उन्होंने कहा, ‘हम जैसे लोगों का ऐसे इवेंट्स में हर साल आना जरूरी है, ताकि हम ये संदेश फैला सकें कि अच्छी सेहत बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका खेल ही है।’

ये भी पढ़ें- ‘सच बताने की हिम्मत नहीं है’, जन नायकन की रिलीज डेट टलने पर डायरेक्टर का बड़ा बयान, कही चौंकाने वाली बात

बता दें कि सुनील शेट्टी आने वाले दिनों में वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। ये मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed