फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil grover Demanded Shikhar Dhawan to Take him To see Video Here

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर ने शिखर धवन से की खास डिमांड, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Mon, 03 Apr 2023 03:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Apr 2023 03:05 AM IST
सार

वीडियो में सुनील के हाथ में तख्ती देखी जा सकती है, जिसमें लिखा है कि शिखर  भाई अगली सीरीज में अपने साथ यूके ले चलो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Sunil grover Demanded Shikhar Dhawan to Take him To see Video Here
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुनील ग्रोवर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियो फैंस के साथ शेयर  करते रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा के केंद्र में हैं। इस वीडियो में वह स्टेडियम के अंदर से मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंं- Parineeti Chopra : 'राजनेता से कभी शादी नहीं करूंगी', शादी के अटकलों के बीच परिणीति का पुराना इंटरव्यू वायरल
विज्ञापन

शिखर धवन से की यह अपील
वीडियो में सुनील के हाथ में तख्ती देखी जा सकती है, जिसमें लिखा है कि शिखर  भाई अगली सीरीज में अपने साथ यूके ले चलो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वह वीडियो के जरिए अपने शो यूनाइटेड कच्चे का प्रचार कर रहे थे। बता दें कि सुनील इन दिनों यूनाइटेड कच्चे वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। इस शो में दिखाया गया है कि देश में कई लोगों के लिए विदेश जाना एक सपना होता है। ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह महज सपना बनकर रह जाता है। वहीं, कई लोग इस सपने को साकार करने के लिए हर मुमकिन तरीका आजमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंं- Filmy Wrap: शादी की अटकलों पर फूटा बादशाह का गुस्सा और अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें फिल्मी खबरें
जवान में आएंगे नजर
इस शो में सुनील के साथ सपना पब्बी, निखिल विजय सतीश शाह, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली लीड रोल में हैं। जुनून पर आधारित यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आईएमडीबी पर भी इसे 7.8 रेटिंग मिली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील जल्द ही शाहरुख खान की जवान में भी नजर आने वाले  हैं। किंग खान के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed