फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty talks about Jackie Shroff action style said he is fan of actor calls him king of swag

Suniel Shetty: जैकी श्रॉफ के स्टाइल के फैन हुए सुनील शेट्टी, अन्ना ने अभिनेता को बताया- स्वैग का बादशाह

Sat, 13 May 2023 05:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 May 2023 05:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि जैकी श्रॉफ के स्टाइल ने उन्हें प्रभावित किया है और वह स्वैग के बादशाह हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty talks about Jackie Shroff action style said he is fan of actor calls him king of swag
सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने एक समय कई सुपरहिट फिल्में दीं और एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया, जहां एक बार फिर वह अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आए और फैंस को उनका अलग स्वैग देखने को मिला। अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें एक्शन अवतार वाले किरदार खूब पसंद आते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें किस अभिनेता का स्वैग पसंद आता है।

विज्ञापन

Suniel Shetty talks about Jackie Shroff action style said he is fan of actor calls him king of swag
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि उन्हें इंडस्ट्री में किस एक्टर के स्वैग ने प्रभावित किया है। इस पर जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि संजय दत्त और सलमान खान जैसे अभिनेता हैं, जो स्वैग के बाप हैं। मुझे गोविंदा और उनका स्टाइल भी पसंद है, लेकिन फिर जैकी दादा (जैकी श्रॉफ) हैं, जब मैं उन्हें देखता हूं तो वह हर बार मुझे चौंका देते हैं। वह स्वैग के बादशाह हैं।

The Kerala Story: ऑस्ट्रेलिया में द केरल स्टोरी की शानदार शुरुआत,अदा शर्मा की एक्टिंग के कायल हुए विदेशी दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty talks about Jackie Shroff action style said he is fan of actor calls him king of swag
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अपने किरदार के बार में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था कि हां, मैं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में, शोज, कॉमेडी करना चाहता हूं, लेकिन मैं कुछ ऐसा भी करूंगा, जिससे मेरी और दूसरे लोगों की जिंदगी पर फर्क पड़े। उन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की भी इच्छा जताई थी।

Sonakshi Sinha : 'राउडी राठौर' जैसी फिल्म करने पर सोनाक्षी को है पछतावा? फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बड़ी

विज्ञापन

Suniel Shetty talks about Jackie Shroff action style said he is fan of actor calls him king of swag
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने एमएक्स प्लेयर के वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसके बाद वह अमेजन प्राइम मिनी टीवी की सीरीज 'हंटर' में नजर आए थे। वहीं इन दिनों सुनील शेट्टी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Pathaan: बांग्लादेश में भी जमकर झूमा 'पठान', सिनेमाघरों में नाचते नजर आए शाहरुख खान के फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed