फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty says Akshay Kumar Paresh Rawal hera pheri 3 shooting will start in September talks about gadar 2

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू करेंगे परेश-अक्षय के साथ शूटिंग

Wed, 09 Aug 2023 05:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 09 Aug 2023 05:01 PM IST
सार

सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग वह कब शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि वह फिल्म का प्रोमो शूट कर चुके हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty says Akshay Kumar Paresh Rawal hera pheri 3 shooting will start in September talks about gadar 2
हेरा फेरी 3 - फोटो : Social media

विस्तार

कॉमेडी ड्रामा 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म के निर्माताओं ने यह घोषणा की थी कि परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की तिकड़ी फिर 'हेरा फेरी 3' में नजर आएगी, तब से ही फैंस फिल्म के बारे में छोटी से छोटी जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। अब, सुनील शेट्टी ने फिल्म पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

सितंबर में शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग वह कब शुरू करेंगे। सुनील ने कहा कि हमने प्रोमो शूट कर लिया है। हम फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। भगवान करे, किसी की नजर न लगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। अक्षय, परेश और मैं सही तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

The Freelancer Trailer: सीरिया वॉर जोन से रेस्क्यू मिशन की कहानी है 'द फ्रीलांसर', धमाकेदार ट्रेलर आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

परेश-अक्षय के साथ सुनील के हैं अच्छे संबंध
उन्होंने आगे अपने सह-कलाकारों अक्षय कुमार और परेश रावल के बारे में बात की और कहा कि मैं हमेशा अक्षय कुमार और परेश रावल जी के संपर्क में रहा हूं। परेश जी और मैं बहुत करीब हैं। अक्की और मैं शायद हर दिन नहीं मिल पाते, लेकिन हमारे बीच बहुत घनिष्ठता भी है। वह आज भी बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता हैं। हमें पता ही नहीं चला कि 16 साल बीत गए। यह बहुत खूबसूरत है कि हम 'हेरा फेरी 3' के लिए एक साथ आ रहे हैं।''

Mahesh Manjrekar: रणदीप के दखल से परेशान हो महेश मांजरेकर ने छोड़ी थी वीर सावरकर बायोपिक, खुद किया खुलासा

विज्ञापन

'गदर 2' के लिए उत्साहित हैं अभिनेता
'हेरा फेरी 3' के अलावा सुनील ने सनी देओल की आने वाली फिल्म 'गदर 2' के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह 'गदर 2' का दर्शक बनने के लिए उत्सुक हैं। सुनील ने कहा कि अभी मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि दर्शक इस वक्त मेरे दोस्त सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Karan Johar: 'अभी क्या छुपाना...मेरे कपड़े उतार दिए सबने', 'मूवी माफिया' कहे जाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed