{"_id":"5bea89a0bdec22696e0e5a0e","slug":"suniel-shetty-comment-on-film-thugs-of-hindostan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के नेगेरिव रिव्यू पर भड़के सुनील शेट्टी, फिल्म समीक्षकों को कोसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के नेगेरिव रिव्यू पर भड़के सुनील शेट्टी, फिल्म समीक्षकों को कोसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty
- फोटो : फाइल फोटो
' ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के आलोचकों पर निशाना साधते हुए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा है कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक समझने लगा है। सुनील के मुताबिक प्रत्येक फिल्म को एक सही रिलीज का मौका देना चाहिए और उसके बाद दर्शकों को अपनी राय देनी चाहिए।
विज्ञापन
किसी फिल्म की पहले से ही इतनी आलोचना नहीं करनी चाहिए कि उसे थियेटर से हटा लिया जाए। गौरतलब है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के निर्माताओं को इसकी खराब कहानी और निर्देशन के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है। हालांकि सुनील ने इस फिल्म के निर्माताओं का समर्थन किया है। आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों से सजी बड़े बजट की इस फिल्म के बारे में इतनी नकारात्मक बातें कहीं गईं कि रिलीज के दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इसे तगड़ा झटका लगा।
विज्ञापन
इस पर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुझे लगता है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म को आलोचना मिल रही है। मेरे ऐसे बहुत से दोस्त हैं जिन्होंने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान देखने के बाद जमकर तारीफ की। उन्हें फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई। कभी-कभार हम एक फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है। उन्हें लगता है कि वह मनोरंजन के बारे में सब कुछ जानते हैं।
विज्ञापन