Suniel Shetty: माना से पहले बी-टाउन की इस हसीना पर दिल हार बैठे थे 'अन्ना', जानिए सुनील की कुछ अनसुनी बातें
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज यानी 11 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर अपनी हिट फिल्मों और शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के अगर दिग्गज अभिनेताओं की बात की जाए तो उस लिस्ट में इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत उन्होंने खुद को हिंदी सिनेमा स्थापित कर लिया है। आज यानी 11 अगस्त को सुनील अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर अपनी हिट फिल्मों और शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर के दौरान सुनील ने भाई, मोहरा, हेरा फेरी, बॉर्डर जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्मों में अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजर जाने वाले सुनील असल जिंदगी में भी काफी फिल्मी हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं यह दिलचस्प कहानी...
इस फिल्म से की एक्टिंग की शुरुआत
फैंस के बीच ‘अन्ना’ नाम से मशहूर सुनील ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से की थी। इसके बाद एक्टर फिल्म ‘वक्त हमारा है’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आए। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्मों में उन्होंने हर तरह का किरदार प्ले किया है, जिसकी वजह से उन्हें फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल हुई। मगर यह काफी कम लोगों को पता है कि उन्होंने होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है।
माना से पहले इस हसीना पर दिल हार बैठे सुनील
वहीं, एक्टर के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने माना शेट्टी संग शादी रचाई है। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन सुनील का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। मगर क्या आप जानते हैं कि माना से पहले भी इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना थी, जिस पर एक्टर अपना दिल हार बैठे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की। किसी जमाने में एक्ट्रेस सुनील का क्रश हुआ करती थी। दोनों एक साथ पर्दे पर भी नजर आए हैं।
'हेरा फेरी 3' में आएंगे नजर
वहीं, यह भी कहा जाता है कि एक्टर की डेब्यू फिल्म ‘बलवान’ में उनके साथ काम करने के लिए कोई भी एक्ट्रेस तैयार नहीं थी क्योंकि वो न्यू कमर थे, लेकिन उस समय दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती उनके साथ काम करने को राजी हुई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील सुनील जल्द ही 'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर श्याम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल भी दिखाई देंगे। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने हाल ही में 'अहार - एसोसिएशन होटल एंड रेस्त्रां' के साथ मिलकर अपना फूड डिलीवरी एप भी लॉन्च किया है।