सुमीत व्यास खोलेंगे राजनीति में परदे के पीछे चलने वाली कहानी की पोल, सत्ते पे सत्ता का ये है नया ट्विस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति की पोल खोलने के लिए एक वेब सीरीज 'डार्क 7 व्हाइट' आने वाली है जिसमें लेखक व अभिनेता सुमीत व्यास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन रांची डायरीज बना चुके निर्देशक सात्विक मोहंती करने जा रहे हैं। सीरीज किस ओटीटी पर रिलीज होगी, ये अभी तय नहीं है।
जानकारी के मुताबिक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज 'डार्क 7 व्हाइट' में सुमीत का किरदार युद्धवीर सिंह का होगा जो एक शाही खानदान में पैदा हुआ युवक है और वह आने वाली किसी भी परिस्थिति से बेफिक्र रहता है। उसे राजनीति में बहुत दिलचस्पी है और वह सत्ता का भी भूखा है।
सुमीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह एक थ्रिलर सीरीज होगी जो मानव व्यवहार को उजागर करेगी। खासकर ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया एक महामारी से जूझ रही है। यह सात दोस्तों की कहानी है जो बहुत ही हाई प्रोफाइल जीवन जीते हैं और बड़े-बड़े काम करते हैं। लेकिन वह सब उनमें से एक के इशारे पर चलते हैं। वही एक आदमी इन सब का मास्टरमाइंड है और बाकी सभी प्यादे हैं।
इस सीरीज का निर्देशन सात्विक मोहंती करने वाले हैं। सात्विक इससे पहले वर्ष 2017 में आई फिल्म 'रांची डायरीज' की पटकथा लिख चुके हैं और इसका निर्देशन भी किया है। सात्विक की इस वेब सीरीज के किरदार में खुद को ढालने के लिए सुमीत ने सिर्फ पटकथा पर ही गहन अध्ययन किया है। सीरीज का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं। उनके साथ सुमीत 'द वर्डिक्ट- स्टेट वर्सेस नानावटी' में भी काम कर चुके हैं।