{"_id":"577de1704f1c1be42f7fa165","slug":"sultan-s-first-day-box-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान का जादू कायम, 'सुल्तान' ने की धमाकेदार शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान का जादू कायम, 'सुल्तान' ने की धमाकेदार शुरुआत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकबार फिर फैन्स पर सलमान का जादू चल गया और 'सुल्तान' ने बड़ी धमाकेदार शुरुआत की। ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई सल्लू की 'सुल्तान' ने दर्शकों पर अपना जलवा बिखेरा और पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 40 करोड़ के आसपास पहुंचा है। हालांकि रिलीज होने से पहले सुल्तान की कहानी के इंटरनेट पर लीक होने ने फिल्म पर थोड़ा असर तो जरूर किया है लेकिन सलमान के चाहने वालों ने इसे बचाए रखा। बॉलीवुड सूत्रों का मानना है कि रविवार तक सुल्तान की कमाई 150 करोड़ रुपये तक जा सकती है।
सुल्तान की धमाकेदार शुरुआत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सलमान और अनुष्का को देखने के लिए ज्यादातर स्क्रीनों पर एडवांस बुकिंग में ही सारी टिकटों की बिक्री हो चुकी थी। सभी मूवी कॉम्प्लेक्स में 'सुल्तान' के आगे हाउसफुल का बोर्ड लगा था।
फिल्म सुल्तान पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट-
East. West. North. South... #Sultan wave across the country... #Salmania at its peak!