फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sultan can be biggest succesfull movie in pakistan

रिलीज से पहले ही पाकिस्तान में हाउसफुल हुई सुल्तान, तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड

Mon, 04 Jul 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
sultan can be biggest succesfull movie in pakistan

सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'सुल्तान' सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। ईद के मौके पर रिलीज हो रही 'सुल्तान' पाकिस्तान में कमाई के मामले में झंडे गाड़ सकती है। यह दावा और कोई नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के ही ट्रेड गुरु कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ट्रेडर्स की मानें तो 'सुल्तान' पाकिस्तान की पिछले साल की सबसे हिट फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' को पीछे छोड़ सकती है। वैसे आपको बता दें कि पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सुल्तान को पाकिस्तान की दो व हॉलीवुड की चार फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
विज्ञापन


फिल्म वितरक नदीम मंदीवाला के अनुसार, पाकिस्तान में सुल्तान के पहले पांच दिनों के शो की टिकटें पहले से ही बिक चुकी हैं। 

सुल्तान को मिलेगी हॉलीवुड और पाकिस्तान की फिल्मों से टक्कर

sultan can be biggest succesfull movie in pakistan

आपको बता दें कि सुल्तान के साथ हॉलीवुड की फाइंडिंग डॉरी, आइस ऐजः कॉलिजन कोर्स, द् लेजेंड ऑफ टारजन, द कीक्रेट्स लाइफ ऑफ पेट्स, व पाकिस्तान की सवाल 'सात सौ करोड़' का और 'ब्लाइंड लव' रिलीज होंगी।

जियो फिल्म्स के प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर का मानना है कि इस ईद के दौरान 'सुल्तान' सबसे कामयाब फिल्म हो सकती है। 'हमारी नजर इस बात पर है क्या यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई 'जवानी फिर नहीं आनी' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

वैसे हमें पूरी उम्मीद है कि सुल्तान कामयाब होगी, क्योंकि सलमान खान की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में बहुत ज्यादा है।' सुल्तान पाकिस्तान के 75 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है।

बजरंगी भाईजान से कम स्क्रीन्स पर रिलीज होगी सुल्तान, फिर भी तोड़ेगी रिकॉर्ड?

sultan can be biggest succesfull movie in pakistan

पाकिस्तान में 'सुल्तान' के डिस्ट्रीब्युशन का जिम्मा 'जियो फिल्म्स' ने ले रखा है। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी पाकिस्तान में काफी हिट हुई थी लेकिन उसको 80 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

वहीं 'सुल्तान' को 'बजरंगी भाईजान' से कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। लेकिन फिर भी ट्रेडर्स का माना है कि सलमान की पाकिस्तान में पॉपुलारिटी के चलते 'सुल्तान' के बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वैसे आपको बता दें कि पिछले कई सालों से सलमान खान कि फिल्मों ने पाकिस्तान में अच्छी-खासी कमाई की है। 'बजरंगी भाईजान' ने ईद के मौके पर पहले तीन दिनों में 45 मिलियन की कमाई की थी।

जबकि 'किक' ने 2014 में 57.8 मिलियन की कमाई की थी। पाकिस्तान के सबसे बड़े सिनेमा चैन 'सिनेपैक्स' का कहना है कि 'सुल्तान' के 350 शो में से 80 प्रतिशत शो पहले ही पांच दिनों के अंदर बुक हो चुके हैं।

Published by- Amit Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed