फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sudipto Sen Reaction on Kerala High Court Interim Stay On Movie The Kerala Story 2

‘केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, निर्देशक सुदीप्तो सेन ने दी प्रतिक्रिया; बोले- यह विरोधाभास है

Thu, 26 Feb 2026 07:07 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Feb 2026 07:07 PM IST
सार

Movie The Kerala Story 2 Controversy Row: फिल्म ‘केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में है। गुरुवार को केरल हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर 15 दिन की रोक लगा दी है। इस पर फिल्म ‘केरल स्टोरी’ यानी पहले पार्ट के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Sudipto Sen Reaction on Kerala High Court Interim Stay On Movie The Kerala Story 2
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर 15 दिन की अंतरिम रोक लगा दी। जबकि यह फिल्म कल रिलीज होने वाली थी। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस स्थिति को लेकर पिछली फिल्म यानी ‘केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


फिल्म पर लगी रोक पर क्या बोले सुदीप्तो सेन? 
एएनआई से बात करते हुए सुदीप्तो सेन ने कहा, ‘मैंने न तो फिल्म देखी है, न ही मैंने कोर्ट केस को फॉलो किया है। यह एक विरोधाभास है। विरोधाभास यह है कि फिल्म अच्छी है या बुरी है, मैंने नहीं देखी तो मैं कमेंट नहीं कर पाऊंगा। लेकिन एक संवैधानिक संस्थान को सेंसर बोर्ड को सही फैसला लेने का अधिकार देना चाहिए। सिनेमा के मुद्दे सिर्फ सेंसर बोर्ड के पास खत्म होने चाहिए।’ 
विज्ञापन

 

 

ये खबर भी पढ़ें: ‘छाप तिलक सब छीनी, मोसे नैना मिलाइके..’, ‘द केरल स्टोरी 2’ समेत इन फिल्मों में दिखाई गई धर्म परिवर्तन की कहानी 

क्यों विवाद में है फिल्म 'द केरल स्टोरी 2'
यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले विवादों में घिर गई। फिल्म पर आरोप है कि यह समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है। कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाल ही में इस केस की सुनवाई भी केरल हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट पर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से सवाल किया। फिल्म को लेकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की बात कही गई है। अब केरल हाईकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर 15 दिन तक रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed