फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sudhir Pandey Reacts On Viral Video Of Ignored And Walk Off At Ginny Weds Sunny 2 Trailer launch Tells Truth

वायरल वीडियो पर अब सुधीर पांडे ने दी प्रतिक्रिया, बताई क्या है पूरी सच्चाई; कहा- मैं वहां मौजूद रहना चाहता था

Mon, 20 Apr 2026 11:28 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 20 Apr 2026 11:28 PM IST
सार

Sudhir Pandey Reacts On Viral Video: वरिष्ठ अभिनेता सुधीर पांडे ने ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वायरल हुए अपने वीडियो पर अब सफाई दी है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Sudhir Pandey Reacts On Viral Video Of Ignored And Walk Off At Ginny Weds Sunny 2 Trailer launch Tells Truth
सुधीर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में 72 वर्षीय अभिनेता सुधीर पांडे ट्रेलर लॉन्च के दौरान स्टेज से जाते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद ऐसा कहा गया कि इवेंट के दौरान सुधीर पांडे को इग्नोर किया गया, जिसके बाद वो नाराज होकर स्टेज से ही उतर गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजंस ने फिल्म की बाकी टीम और मेकर्स को ट्रोल किया। अब खुद सुधीर पांडे ने मामले की पूरी सच्चाई से अवगत कराया है।

विज्ञापन

मुझे जल्दी जाना था, पहले ही बता दिया था
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान सीनियर एक्टर सुधीर पांडे ने वायरल वीडियो के पीछे के घटनाक्रम को बताया। अभिनेता ने अब इन अफवाहों पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया है कि मामला ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो से बिल्कुल अलग था। किसी भी तरह की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिससे मेरा अपमान हुआ हो। मैं टीम के साथ ट्रेलर लॉन्च कर रहा था, मैं वहां मौजूद रहना चाहता था।

विज्ञापन


मैं सबके साथ मंच पर गया और उससे पहले पहली पंक्ति में बैठा था। जिसने भी यह वीडियो शूट किया है, शायद उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा। जब घोषणा हुई, तो मैं सबके साथ ऊपर गया। समस्या यह थी कि मुझे बहुत जल्दी थी, क्योंकि मेरे दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही थी। इसलिए मैं शूटिंग के बीच में ही इस ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने आया था। मैंने पहले ही बता दिया था कि मैं थोड़ी जल्दी में आऊंगा। आप मुझे जाते हुए इसलिए देख रहे हैं क्योंकि मुझे दूसरी शूटिंग पर जाना है, मुझे मैसेज मिल रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Sudhir Pandey Reacts On Viral Video Of Ignored And Walk Off At Ginny Weds Sunny 2 Trailer launch Tells Truth
गिन्नी वेड्स सन्नी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में मेरी शानदार भूमिका है
अभिनेता ने आगे कहा कि फिल्म में मेरी एक शानदार भूमिका है और यह एक अच्छी फिल्म है। इसीलिए मैंने दूसरी फिल्म की टीम से अनुमति ली। मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे तो पता ही नहीं था कि क्या हुआ, मैंने बाद में सोशल मीडिया पर देखा। चिंतित लोगों से मुझे जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिली हैं, उन्हें देखकर मुझे अचानक एहसास हुआ कि हां, लोगों ने मेरे काम को पहचाना है और मैं उनकी यादों में आज भी प्रासंगिक हूं।

Sudhir Pandey Reacts On Viral Video Of Ignored And Walk Off At Ginny Weds Sunny 2 Trailer launch Tells Truth
सुधीर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

आज भी उसी जुनून के साथ काम करता हूं
अभिनेता ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार रहा हूं। मैं 1976 में इस इंडस्ट्री में आया था। 50 साल हो गए हैं। आज भी 2026 में मैं उसी जुनून के साथ काम करता रहता हूं। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने बहुत काम किया, लेकिन जो भी किया, पूरी ईमानदारी से किया। वह दर्ज है।

सुधीर पांडे टीवी से लेकर फिल्मों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उनके करियर में ‘बुनियाद’ जैसे सीरियल और ‘तीस मार खान’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed