{"_id":"5e85be1d8ebc3e72b11793db","slug":"sudhir-mishra-announced-that-his-father-devendra-nath-mishra-death-due-to-heart-ailment-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा के पिता का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा के पिता का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
sudhir mishra
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा के पिता डॉक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी खुद सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर दी है। सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि गुरुवार सुबह उनके पिता का निधन हो गया है।
विज्ञापन
My Dad Dr DevendraNath Misra passed away this morning ,A Lucknow boy ,wasmany things . A Mathematician nwent 2become a Professor of Mathematics ,Sagar University, Jt. Education Advisor, Mini of Education,Dep. Director CSIR, Head of MP Science n Technology n Vice. Chancellor BHU
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) April 2, 2020
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे पिता डॉक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा का आज सुबह निधन हो गया। लखनऊ का एक लड़का, एक मैथमेटिशियन और फिर मैथमैटिक्स के प्रोफेसर, सागर यूनिवर्सिटी, ज्वॉइंट एजुकेशन एडवाइजर, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकशन, डिप्टी डायरेक्टर CSIR, एमपी साइंस एंड टेक्नॉलजी के हेड और फिर बीएचयू के वाइस चांसलर।' इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी शोक व्यक्त कर रहे हैं। ये खबर पता लगने के बाद सोनू सूद, निखिल आडवाणी, हंसल मेहता सहित कई सितारों ने दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
My condolences sir. May his soul rest in peace 🙏 https://t.co/e25Z6pnfuy
— sonu sood (@SonuSood) April 2, 2020
गौरतलब है कि सुधीर मिश्रा का नााम बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में लिया जाता है। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, धारावी, चमेली जैसी कई फिल्मों को सुधीर ने निर्देशित किया है।वहीं सुधीर मिश्रा तीन बार नेशनल अवॉर्ड विजेता भी रहे हैं।