फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sudha Chandran's father KD Chandran dies of heart attack at 86 in Mumbai

दुखद: सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन का दिल का पड़ने से निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 16 May 2021 01:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 16 May 2021 01:59 PM IST
सार

टीवी धारावाहिकों में विलेन के किरदारों से दर्शकों के बीच मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। केडी चंद्रन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। केडी 'कोई मिल गया', 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'हम हैं राही प्यार के' समेत कई फिल्मों में नजर आए थे।

विज्ञापन
Sudha Chandran's father KD Chandran dies of heart attack at 86 in Mumbai
सुधा चंद्रन, केडी चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री सुधा चंद्रन के पिता और दिग्गज अभिनेता केडी चंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। एक खास बातचीत के दौरान सुधा चंद्रन ने पिता की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से केडी चंद्रन ने 86 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

विज्ञापन


साथ ही सुधा चंद्रन ने बताया कि उनके पिता केडी चंद्रन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। 12 मई को उन्हें जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी भी थी। अस्पताल में डॉक्टर्स की बेहतरीन टीम की निगरानी में केडी चंद्रन का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


केडी चंद्रन के फिल्मी करियर की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जिनमें कोई मिल गया, चाइना गेट, कॉल, हम हैं राही प्यार के, तेरे मेरे सपने, जुनून, हर दिल जो प्यार करेगा, शरारत, मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। कुछ ही फिल्मों में काम करने के बावजूद केडी ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों के अलावा केडी कई टीवी धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बात सुधा की करें तो वो खुद एक कलाकार हैं और हिंदी सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं। सुधा चंद्रन अपने निगेटिव किरदारों के लिए जानी जाती हैं। कहीं किसी रोज सीरियल में रमोला सिकंद, नागिन सीरियल में यामिनी के किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। सुधा चंद्रन ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। सुधा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ गजब की क्लासिकल डांसर भी हैं । सुधा आखिरी बार साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'मालामाल वीकली' में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed