फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Ghai Interview in Amar Ujala, Said Dileep kumar is superstar not Amitabh

सुभाष घई के लिए अमिताभ नहीं हैं महानायक

Tue, 10 Feb 2015 03:28 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai Interview in Amar Ujala, Said Dileep kumar is superstar not Amitabh

बॉलीवुड के 'शो मैन' सुभाष घई फिल्मों के निर्माण और निर्देशन में अपनी विशेष छाप के लिए मशहूर है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री के दो दशकों की सुपरहिट फिल्मों पर देखा जा सकता है। जिसमें उनकी शुरुआती 11 सुपरहिट फिल्मों का रिकार्ड भी शामिल है। लेकिन वे बॉलीवुड का महानायक अतिताभ को नहीं दिलीप कुमार को मानते हैं।  

विज्ञापन


सोमवार को वे अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'मैं महानायक अमिताभ बच्चन को नहीं दिलीप कुमार को मानता हूं।' सुभाष घई ने कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ कोई फिल्म नहीं की है।
विज्ञापन

फिल्मी सफर से लेकर जिंदगी की खास पलों को बांटा

Subhash Ghai Interview in Amar Ujala, Said Dileep kumar is superstar not Amitabh

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बीती जिंदगी के अलावा अपने फिल्मों के बारे में खुल कर बोला। वहीं उन्होंने हाल के सेंसर बोर्ड विवादों से लेकर अपने फिल्मी टोटकों से जुड़ी जानकारियां भी शेयर कीं।

इस दौरान उन्होंने अपने फिल्म स्कूल का जिक्र करते हुए भारतीय शिक्षा प्रणाली और राजनीति पर भी बोला। 'शो मैन' ने अपनी पूरी बातचीत में आध्यात्‍मिकता और भारतीय संस्कृति को खास तरीके से रेखांकित किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के सीक्वल और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed