Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Ghai Mukta Arts Ltd signs MOU with animation company Green Gold Animation

सुभाष घई की फिल्मों का एनिमेटिड वर्जन देख पाएंगे दर्शक; निर्देशक ने नामी एनिमेटिड कंपनी के साथ की साझेदारी

Wed, 18 Feb 2026 08:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Feb 2026 08:43 PM IST
सार

Subhash Ghai Mukta Arts: नामी निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स और एनिमेशन कंपनी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के बीच एक करार हुआ है। इसके तहत मुक्ता आर्ट्स की चर्चित फिल्मों पर आधारित एनिमेटिड फिल्में और शो तैयार होंगे। कुछ नए एनिमेटिड शो भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Subhash Ghai Mukta Arts Ltd signs MOU with animation company Green Gold Animation
सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने साइन किया एमओयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुभाष घई ने कई चर्चित फिल्में दर्शकों को दी हैं। इनमें 'कालिचरण', 'हीरो', से लेकर 'खलनायक' और 'सौदागर' तक कई नाम शामिल हैं। अगर, इन्हीं प्रतिष्ठित फिल्मों पर दर्शकों को एनिमेटिड शो और फिल्में देखने को मिल जाएं तो? अगर आप कल्पना कर रहे हैं तो बता दें कि यह कल्पना जल्द साकार होने वाली है। सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के बीच इसे लेकर करार हुआ है।

विज्ञापन


मुक्ता आर्ट्स ने ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के साथ साइन किया MOU
सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड और एनिमेशन कंपनी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर साइन किया है। इसके तहत ग्रीन गोल्ड कंपनी, सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स के मशहूर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो पर आधारित एनिमेटेड शो और फीचर फिल्मों के विकास और प्रोडक्शन में सहयोग करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Subhash Ghai Mukta Arts Ltd signs MOU with animation company Green Gold Animation
सुभाष घई - फोटो : एएनआई

नए एनिमेटिड कंटेंट का भी होगा निर्माण
दरअसल, एनिमेशन की दुनिया में अपने रणनीतिक विस्तार योजना के तहत मुक्ता आर्ट्स ने साल 2025 में SGM Animation Studio लॉन्च किया था। यह इस कंपनी का एक एनिमेशन और गेम्स डिवीजन है। यह स्टूडियो एनिमेटेड फिल्में, सीरीज, कॉमिक बुक्स और गेम्स के विकास, निर्माण और को-प्रोडक्शन पर केंद्रित है। साथ ही यह चार दशकों में बने मुक्ता आर्ट्स के समृद्ध बौद्धिक संपदा (IP) लाइब्रेरी का उपयोग करते हुए नई ओरिजिनल प्रॉपर्टीज भी तैयार करेगा। इसके तहत बनने वाला कंटेंट कंपनी की स्टोरीटेलिंग की विरासत से प्रेरित होगा।

विज्ञापन

इन फिल्मों पर बनेंगे एनिमेटिड शो और फिल्में
इस MOU के तहत मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन मिलकर मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित फिल्मों से प्रेरित कई एनिमेटेड IP विकसित करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कालीचरण, कर्ज, हीरो, कर्मा, राम लखन, खलनायक, सौदागर और इकबाल सहित कई अन्य फिल्मों के साथ इनके किरदारों पर आधारित स्पिन-ऑफ भी शामिल होंगे। इस सहयोग पर बात करते हुए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा, 'एसजीएम स्टूडियो के साथ यह साझेदारी हमें लंबे समय तक चलने वाले एनिमेशन IP बनाने के अपने अनुभव को एक प्रतिष्ठित फिल्म कैटलॉग पर लागू करने का अवसर देती है। साथ मिलकर हम ऐसी एनिमेटेड दुनिया बनाना चाहते हैं, जो इन शानदार कहानियों से जुड़ी हो और आज के युवा वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ सकें'। 

सुभाष घई ने क्या कहा?
मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के संस्थापक और फिल्ममेकर सुभाष घई ने कहा, 'मुक्ता आर्ट्स हमेशा से भावनात्मक रूप से जुड़ी कहानियां बनाने में विश्वास रखता है। एनिमेशन के माध्यम से हम अपनी IP को अगली पीढ़ी के लिए एक नए माध्यम में विस्तार दे रहे हैं। यह साझेदारी भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित विरासत को नई तकनीक और नए फॉर्मेट के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed